Viral Video: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पेड़ो पर लगाया नेचुरल AC, इंटरनेट पर छाया चीन का अनोखा तरीका
Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल होता है, जिसमें भीषण गर्मी के चलते कई शहरों में पेड़ों को बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है।
विस्तार
Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, चीन के कई इलाकों में गर्मियों के दौरान सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े पेड़ों पर स्प्रिंकलर लगाए जाते हैं। ये सिस्टम तय समय पर अपने आप चालू होकर पेड़ों पर पानी की बारीक फुहार छोड़ते हैं. इससे पेड़ों को ठंडक मिलती है, मिट्टी में नमी बनी रहती है और तेज गर्मी का असर कम होता है। जब पेड़ स्वस्थ रहते हैं, तो वे ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वातावरण को ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं. इससे शहरों में रहने वाले लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिलती है. इसलिए चीन में इसे केवल पेड़ों की देखभाल नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
बता दें कि पेड़ों के तने या आसपास पाइप और छोटे-छोटे स्प्रिंकलर लगाए जाते हैं। जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह सिस्टम अपने आप चालू हो जाता है। इससे पेड़ो की पत्तियों और तने पर हल्की फुहार पड़ती रहती है। यह प्रक्रिया कुछ मिनटों तक चलती है, जिससे पेड़ सूखने से बचते हैं और उन्हें पर्याप्त नमी मिलती रहती है।
Viral Video: पूरा घर ट्रक पर रखकर कर दिया शिफ्ट, न्यूजीलैंड का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
चीन के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। गर्मियों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तब पेड़ों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं। लगातार गर्म हवा और तेज धूप के कारण मिट्टी जल्दी सूख जाती है। अगर समय पर पानी न मिले, तो पेड़ों की ग्रोथ रुक सकती है और कई बार वे सूख भी सकते हैं। इसी खतरे को कम करने के लिए चीन के कई शहरों मेआधुनिक सिंचाई और मिस्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।
गर्मी और बढ़ते तापमान से पेड़ों को बचाने के चीन के इस अनोखे तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया है। जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, जहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है और सड़क किनारे हजारों पेड़ लगे हैं, वहां इस तरह की तकनीक काफी उपयोगी साबित हो सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा, चीन का यह कदम दिखाता है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल कितना जरूरी है।