{"_id":"6b017d1d1a4256387b0c53cf","slug":"viral-pushkar-mela-horse-dance-video-viral-on-social-media-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर मेले में ढोल बजते ही नाच उठे घोड़े, ऐसे ठुमके लगाए कि देखते रह गए विदेशी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पुष्कर मेले में ढोल बजते ही नाच उठे घोड़े, ऐसे ठुमके लगाए कि देखते रह गए विदेशी, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 21 Nov 2026 04:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:55 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर राजस्थान के पुष्कर मेले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें घोड़ा और घोड़ी डांस करते देख रहे हैं। घोड़े के डांस के लोगों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
पुष्कर मेले में ढोल बजते ही नाच उठे घोड़े, ऐसे ठुमके लगाए कि देखते रह गए विदेशी
- फोटो : एक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इन दिनों ऐतिहासिक परंपराओं, लोक संस्कृति और रंगारंग आयोजनों की धूम है। मेले में आयोजित हो रही विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच मेला में आयोजित हॉर्स डांस प्रतियोगिता ने दर्शकों का आकर्षित किया है। घोड़ों की शानदार कदमताल और प्रशिक्षकों के इशारों पर उनके अनूठे प्रदर्शन ने पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
हॉर्स डांस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने घोड़ों और घोड़ियों के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने पशुओं को विशेष प्रशिक्षण के जरिए तैयार किए गए नृत्य और करतब प्रदर्शित करवाए। ढोल की थाप और संगीत की धुन पर घोड़ों ने जिस अंदाज में लयबद्ध कदमताल की, उसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
मैदान में मौजूद लोगों ने घोड़ों के शानदार डांस को देखकर जमकर तालियां बजाईं और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। कई घोड़ों ने ढोल की थाप पर आगे-पीछे चलने, घूमने और विशेष अंदाज में पैर उठाकर नृत्य करने जैसे आकर्षक करतब दिखाए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रतियोगियों के संकेतों पर घोड़ों की सटीक प्रतिक्रिया और तालमेल देखकर विदेशी पर्यटक भी काफी प्रभावित दिखे। यह आयोजन मेले में मौजूद लोगों के लिए मनोरंजन का खास आकर्षण बन गया।
विज्ञापन
पुष्कर मेले में ढोल की थाप पर घोड़ों ने लगाए ठुमके, विदेशी पर्यटकों ने भी देखा डांस; देखें वीडियो https://t.co/2nOFhKeb8T
— Mangal Yadav (@MangalyYadav) November 19, 2026
देसी अंदाज में सड़कों पर घूम रहा बैटमैन, साजन साजन गाने पर वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- देसी स्पाइडरमैन भी बनाओ
मेले के हर रंग में दिखी राजस्थान की संस्कृति
पुष्कर मेले में सिर्फ घोड़ों के डांस ही नहीं, बल्कि कई अन्य गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। मेला मैदान और आसपास के इलाकों में कहीं ऊंटों की सवारी का आनंद लेते पर्यटक नजर आ रहे हैं, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में सजे घोड़े लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। राजस्थानी वेशभूषा, लोक संगीत, पशुओं की सजावट और ग्रामीण परंपराओं का अनूठा संगम मेले की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।
पुष्कर मेले मे घोड़ी का जबरदस्त डांस... https://t.co/2qaYkwqUgP
— C.R.Choudhary (Nagour) (@crkhilery2755) November 18, 2026
चलती ट्रेन में लूट का बनाते थे वीडियो, 208 करोड़ की डकैती के बाद खुद को समझते थे अमर, फिर एक गलती ने खोली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सफेद रंग घोड़े डांस करते नजर आ रहे हैं। इन डांस के वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मालिक ने घोड़े को पकड़ रखा है और वो दो पैरों पर डांस कर रहा है। एक वीडियो में घोड़ा खाट पर खड़ा होकर झूम रहा है।
