Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: उत्तर प्रदेश सोनभद्र के रेणुकूट से बालकनी से गिरते एक शख्स का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल शख्स आइसक्रीम लेने के दौरान अपना संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिर गया। लेकिन राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विस्तार
Man Falls From Balcony While Taking Ice Cream: जिंदगी में एक पल की लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। कभी-कभी एक छोटी सी चूक भी हादसे में लेकिन राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही हैबदल जाती है। सिर्फ एक छोटी सी गलती और देखते ही देखते सब कुछ बदल जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सोनभद्र के रेणुकूट से एक ऐसा ही सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स आइसक्रीम लेने के दौरान अपना संतुलन खो बैठता है और बालकनी से नीचे गिर जाता है, लेकिन राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
Viral Video: बच्चे के दिल में छुपा मां के लिए बेशुमार प्यार, वीडियो देख खुशी से नम हो जाएंगी आपकी आंखें
सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, एक शख्स अपने घर की बालकनी में खड़ा है और वहीं नीचे सड़क पर एक आइसक्रीम बेचने वाला खड़ा है। शख्स अपनी बालकनी से आइसक्रीम लेने के लिए जैसे ही झुकता है, अपना संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ता है। व्यक्ति के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। आसपास मौजूद लोग उसकी मदद करने तुरंत उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि यह हादसा उतना गंभीर साबित नहीं हुआ। गिरने के बावजूद उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
Man falls off a balcony while bending over to grab an ice cream!
Meanwhile, aunty ji watching as though her husband falling off balcony is a daily routine! ☠️😭 pic.twitter.com/m3ke0qVOyw— Shilpa (@shilpa_cn) June 25, 2026
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखने वाले लोग इसे एक बड़ी चेतावनी के तौर पर भी देख रहे हैं कि ऊंचाई या बालकनी पर खड़े होकर किसी भी वस्तु को लेने या देने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए वरना कभी-कभी कुछ सेकंड की एक छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है। हादसा बीते बुधवार का बताया जा रहा है। बता दें कि, घटना के बाद व्यक्ति की हालत पर नजर रखी गई और अब वह पूरी तरह सामान्य बताया जा रहा है।
Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- आइसक्रीम लेने के लिए झुकते समय एक आदमी बालकनी से नीचे गिर गया। वहीं आंटी जी ऐसे देख रही थीं मानो उनके पति का बालकनी से गिरना रोज़ की बात हो। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।