फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious jatola shiv mandir the sound of damru comes from tapping the stones

Mysterious Temple: भगवान शिव का रहस्यमयी मंदिर, जहां पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज

Wed, 11 Sep 2024 08:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 08:15 PM IST
सार

Mysterious Temple: भगवान शिव का यह मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। इस मंदिर में जटोली शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। दक्षिण-द्रविड़ शैली में बनाए गए इस मंदिर की ऊंचाई करीब 111 फीट है।

विज्ञापन
Mysterious  jatola shiv mandir the sound of damru comes from tapping the stones
भगवान शिव का रहस्यमयी मंदिर, जहां पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज - फोटो : X@RaviRRana

विस्तार

Mysterious Temple: भारत में कई रहस्यमयी और प्राचीन मंदिर हैं। देश के कई मंदिरों को बेहद रहस्यमयी और चमत्कारी माना जाता है। हम आपको अपनी खबर में एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने वाले हैं। इस मंदिर में पत्थरों को थपथपाने पर डमरू की तरह आवाज आती है। दरअसल, यह भगवान शिव का मंदिर है। दावा किया जाता है कि यह मंदिर एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। 

विज्ञापन


भगवान शिव का यह मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। इस मंदिर में जटोली शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। दक्षिण-द्रविड़ शैली में बनाए गए इस मंदिर की ऊंचाई करीब 111 फीट है। मंदिर का भवन निर्माण कला का एक बेजोड़ नमूना है, जो देखते ही बनता है। मान्यता है कि पौराणिक काल में भगवान शिव यहां पर आए थे और कुछ समय के लिए रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद 1950 के दशक में स्वामी कृष्णानंद परमहंस नाम के एक बाबा यहां पर आए, जिनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण किया गया। साल 1974 में उन्होंने ही इस मंदिर की नींव रखी थी। हालांकि, साल 1983 में उन्होंने समाधि ले ली, लेकिन मंदिर का निर्माण कार्य रूका नहीं, बल्कि इसका कार्य मंदिर प्रबंधन कमेटी देखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Baba Vanga: तीन महीने बाद शुरू हो जाएगा दुनिया का सर्वनाश, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से लोगों में खौफ


जटोली शिव मंदिर को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 39 साल का समय लगा। इस मंदिर का की खास बात यह है कि इसका निर्माण देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के पैसों से किया गया है। इसके कारण इसे बनाने में तीन दशक से भी ज्यादा का समय लगा।

Apophis Asteroid News: धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी

इस मंदिर में हर तरफ अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं जबकि मंदिर के अंदर स्फटिक मणि शिवलिंग स्थापित है। इसके साथ ही यहां पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। इस मंदिर के ऊपरी छोर पर 11 फीट ऊंचा एक विशाल सोने का कलश भी स्थापित है, जो इसे बेहद ही खास बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed