फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apophis Asteroid News: धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी

Wed, 11 Sep 2024 01:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Apophis Asteroid News: isro warns of mass extinction risk asteroid apophis impact on earth
धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी - फोटो : Istock

Apophis Asteroid News: काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरा बताया जा रहा है। अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकाराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर का खात्मा हो गया था। एक बार फिर पृथ्वी से एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर दुनिया के बड़े देश तैयारी कर रहे हैं। भारत भी तैयारी में लगा हुआ है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने इस एस्टेरॉयड को लेकर चिंता जताया है। उन्होंने इसे खतरनाक बताया है। 

इसरो प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर एक बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है तो इंसानियत खत्म हो जाएगी। उनका कहना है कि इस समय इसरो लगातार इस एस्टेरॉयड पर नजर रख रहा है और उसे ट्रैक कर रहा है। इसकी ट्रैकिंग के लिए नेटवर्क फॉर स्पेस ऑबजेक्ट्स ट्रैकिंग एंड एनालिसिस (NETRA) प्रोजेक्ट चल रहा है। पृथ्वी के लिए खतरा बताए जा रहे खतरनाक एस्टेरॉयड का नाम एपोफिस है। 

Apophis Asteroid News: isro warns of mass extinction risk asteroid apophis impact on earth
धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी - फोटो : Istock

इस एस्टेरॉयड का आकार तीन फुटबॉल स्टेडियम के बराबर है। साल 2004 में इस एस्टेरॉयड की खोज की गई थी। वैज्ञानिकों की आशंका है कि पृथ्वी से यह एस्टेरॉयड टकरा सकता है। हालांकि, इसके धरती के टकराने की संभावना बहुत कम है, लेकिन वैज्ञानिक टक्कर से इंकार नहीं कर रहे हैं। 
 
Apophis Asteroid News: isro warns of mass extinction risk asteroid apophis impact on earth
धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी - फोटो : Istock

इस साल पृथ्वी के करीब आएगा एस्टेरॉयड

एपोफिस नाम का यह एस्टेरॉयड 1230 फीट चौड़ा है, जो करीब साढ़े तीन फुटबॉल मैदान के आकार के बराबर है। साल 2068 में इसकी धरती से टक्कर हो सकती है, लेकिन यह उसके पहले दो बार धरती के पास से होकर गुजरेगा। पांच साल बाद 13 अप्रैल 2029 में में यह धरती से सिर्फ 32 हजार किलोमीटर दूर से गुजरेगा। इससे ज्यादा दूरी पर भारत के जियोस्टेशनरी सैटेलाइट तैनात हैं। दूसरी बार यह साल 2036 में पास से गुजरेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Apophis Asteroid News: isro warns of mass extinction risk asteroid apophis impact on earth
धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी - फोटो : Istock

इसरो ने अंदाजा लगाया है कि यह एस्टेरॉयड अगर धरती से टकराता है, तो पूरा एशिया खत्म हो सकता है। एस्टेरॉयड की टक्कर वाली जगह से चारों तरफ करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सामूहिक संहार हो जाएगा। यानी सबकुछ खत्म हो जाएगा। 

Solar Eclipse 2024: इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

विज्ञापन
Apophis Asteroid News: isro warns of mass extinction risk asteroid apophis impact on earth
धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी - फोटो : Istock

कैसे धरती की तरफ घूमा? 

यह एस्टेरॉयड सुरक्षित कक्षा में घूम रहा था, लेकिन अचानक धरती की तरफ रूख कर लिया। अब सवाल है कि आखिर यह कैसे हुआ? अंतरिक्ष में घूमने वाला कोई पत्थर सूरज की गर्मी से अपने रास्ते में थोड़ा बदलाव ला सकता है तो उसे यार्कोवस्की प्रभाव कहा जाता है। इस प्रभाव के तहत एस्टेरॉयड की दिशा और गति बदल जाती है। यह तेजी से अंतरिक्ष में उस एस्टेरॉयड की तरफ आने वाली वस्तुओं के लिए खतरनाक होती हैं। 

Asteroid News: पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी, क्या धरती के लिए है खतरा

Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण के दिन आसमान में दिखेगा अद्भुत चांद, जानिए कहां-कहां आएगा नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed