फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mumbai Metro Gives Ginger Cat A Job Title, Names It Chief Feline Officer

अजब-गजब: मुंबई मेट्रो ने दी इस बिल्ली को नौकरी! पद और काम जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 28 Aug 2026 01:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

वायरल न्यूज: मुंबई मेट्रो ने एक बिल्ली को नौकरी दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। बिल्ली इन दिनों जमकर वायरल हो रही है, जिसका काम और पद जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

विज्ञापन
Mumbai Metro Gives Ginger Cat A Job Title, Names It Chief Feline Officer
मुंबई मेट्रो ने दी इस बिल्ली को नौकरी! - फोटो : एक्स

विस्तार

वायरल न्यूज: मुंबई के गुंडावली मेट्रो स्टेशन पर रहने वाली एक नारंगी रंग की बिल्ली इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मेट्रो के एक यात्री ने मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि इस बिल्ली को कोई आधिकारिक पद दे दिया जाना चाहिए। स्टेशन पर अक्सर नजर आने वाली यह बिल्ली अब मजाकिया तरीके से महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के संगठनात्मक ढांचे में भी स्थान हासिल कर चुकी है। 

विज्ञापन


संदीप सामंत नाम के यात्री ने गुंडावली स्टेशन प्रवेश द्वार के पास बैठी बिल्ली की तस्वीर शेयर की और MMMOCL को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में अनुरोध किया कि इस बिल्ली को कोई पद दे देना चाहिए। मुंबई के ट्रैफिक की वजह से कई बड़े सेलिब्रिटी भी मेट्रो में यात्रा करते हैं। अब सभी एक अधिकारी की नजर होगी, जो एक नारंगी रंग की प्यारी सी बिल्ली है। यह बिल्ली मेट्रो कैंपस में ही रहती है। 
विज्ञापन


मेट्रो में हर दिन यात्रा करने वाले साथी एक दूसरे से मिलें या न मिलें, लेकिन उन्हें एक बिल्ली जरूर मिलती थी। यह बिल्ली हर यात्री पर नजर बनाए रखने का काम बेहतर ढंग से करती है। इसकी वजह से ही इसे मेट्रो में नौकरी ही दे दी गई है। मुम्बई मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नेपाल में सिर्फ इतने घंटे के भीतर फिर आने वाली है तबाही! चीन ने दी चेतावनी, भारत से कितनी दूर है ये जगह


यात्री ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिल्ली की फोटो शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि कृपया इसको कोई पद दे दें। ये आपके लिए फ्री में काम करेगी। फिर MMMOCL ने इस पोस्ट को देखते ही बिल्ली को पद दे दिया और बताया कि बिल्ली को चीफ फेलाइन ऑफिसर की पोजीशन दी गई है। इसका काम स्टेशन का इंसपेक्शन करना है।

वायरल वीडियो: देखते ही देखते सड़क पर मर-मरकर गिरने लगे कबूतर, वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आगे बताया गया है कि इस बिल्ली का काम यहीं खत्म नहीं होता है। इसका काम आते-जाते लोगों पर ध्यान देना भी होगा। ये ठीक वहीं बैठती हैं, जहां इनको लोग देख सकें। फिलहाल इनकी परफॉर्मेंस परफेक्ट है। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed