फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Why Calling Someone Uncle Auntie in America Can Surprise Them Indian Woman Explains Cultural Difference

भारत की ये आदत अमेरिका में पड़ सकती है भारी, ‘अंकल-आंटी’ बोलते ही बदल सकता है सामने वाले का रिएक्शन

Sat, 29 Aug 2026 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

Viral Video: अमेरिका में रहने वाली भारतीय महिला कोमल पांडे ने वीडियो के जरिए बताया कि वहां किसी व्यक्ति को ‘अंकल’ या ‘आंटी’ कहना आम नहीं है। ऐसा कहने पर सामने वाला हैरान हो सकता है, क्योंकि वहां लोग आमतौर पर नाम, सर या मैम से संबोधित करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Why Calling Someone Uncle Auntie in America Can Surprise Them Indian Woman Explains Cultural Difference
इंडिया में भी बदलना चाहिए कल्चर? - फोटो : इंस्टाग्राम@komal_pandey_america

विस्तार

भारत में किसी उम्रदराज व्यक्ति को सम्मान से ‘अंकल’ या ‘आंटी’ कहकर बुलाना बेहद आम बात है। पड़ोसी हों, किसी दोस्त के माता-पिता या फिर रास्ते में मिलने वाले परिचित, उम्र देखकर लोग अक्सर बिना ज्यादा सोचे यही संबोधन इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन अगर आप यही आदत अमेरिका में अपनाते हैं तो सामने वाला पहले थोड़ा चौंक सकता है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय महिला कोमल पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इसी सांस्कृतिक अंतर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसी गोरे व्यक्ति को अचानक ‘अंकल’ या ‘आंटी’ कहकर बुलाने पर उसका रिएक्शन भारत से बिल्कुल अलग हो सकता है। तो आइए जानते हैं

विज्ञापन



पहले तो सामने वाला हो सकता है शॉक
कोमल पांडे के मुताबिक, अगर अमेरिका में किसी व्यक्ति को ‘अंकल’ या ‘आंटी’ कहा जाए तो शुरुआत में वह हैरान हो सकता है। उसे यह भी लग सकता है कि शायद आप किसी दूसरे व्यक्ति को बुला रहे हैं। इसकी वजह यह है कि वहां आमतौर पर लोगों को इस तरह संबोधित करने का चलन नहीं है। वीडियो में कोमल बताती हैं कि अमेरिका में किसी व्यक्ति से बात करते समय ‘सर’ या ‘मैम’ कहकर संबोधित किया जा सकता है। इसके अलावा लोग अक्सर एक-दूसरे को सीधे उनके नाम से बुलाते हैं। ऐसे में भारत की तरह उम्र देखकर हर किसी को अंकल या आंटी कहना वहां की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Komal Pandey | Indian Blogger in America 🇺🇸 (@komal_pandey_america)

विज्ञापन
विज्ञापन



‘अंकल-आंटी’ सुनकर उम्र का एहसास
कोमल के मुताबिक, अमेरिका के लोगों को ‘अंकल’ या ‘आंटी’ कहे जाने पर ऐसा महसूस हो सकता है कि सामने वाला उन्हें उम्रदराज या बूढ़ा समझ रहा है। यही वजह है कि वहां इस तरह का संबोधन लोगों को सहज नहीं लगता। उन्होंने कहा कि अमेरिका आने वाले लोगों को वहां के इस कल्चर के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। विदेश में रहने या यात्रा करने के दौरान भाषा के साथ-साथ वहां के सामाजिक तौर-तरीकों को समझना भी जरूरी होता है। कई बार एक सामान्य-सा शब्द, जो भारत में सम्मान का प्रतीक माना जाता है, दूसरे देश में अलग अर्थ या अलग भावना के साथ लिया जा सकता है।


इंडिया में भी बदलना चाहिए कल्चर?
कोमल का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों ने जमकर अपनी राय रखी। कई यूजर्स ने कहा कि भारत में भी किसी को सिर्फ उम्र देखकर अंकल या आंटी कहना बंद होना चाहिए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भारत में तो कई बार 60 साल का व्यक्ति भी 25 साल के किसी व्यक्ति को अंकल या आंटी कह देता है। वहीं कई लोगों का मानना था कि किसी व्यक्ति को नाम से बुलाना ज्यादा सहज तरीका हो सकता है।
 
अलग-अलग देशों में है अलग मतलब
वीडियो के जरिए एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई कि अलग-अलग देशों में एक ही शब्द का इस्तेमाल और उसका मतलब कितना अलग हो सकता है। भारत में जहां ‘अंकल-आंटी’ सम्मान और अपनापन दिखाने का तरीका है, वहीं अमेरिका में इसे उम्र से जोड़कर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed