फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   nepal flash flood House surrounded by floodwaters people screaming from the balcony video viral on internet

नेपाल में आई विशानकारी बाढ़ में घिरा घर, बालकनी में चीखते लोग, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Fri, 28 Aug 2026 04:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें दिख रहा है कि पानी के तेज बहाव में एक घर घिरा हुआ है और लोग चीख रहे हैं। 

विज्ञापन
nepal flash flood House surrounded by floodwaters people screaming from the balcony video viral on internet
नेपाल में आई विशानकारी बाढ़ में घिरा घर, बालकनी में चीखते लोग - फोटो : Facebook

विस्तार

नेपाल में आई विनाशाकरी बाढ़ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जा रही है। वहां की आई तस्वीरें और वीडियो दिल को दहला देने वाले हैं। तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में हुई लैंडस्लाइडिंग और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भयानक तबाही मचाई है। 

विज्ञापन


लैंड स्लाइड के बाद पहाड़ में बहने वाली नदियों में सुनामी सा वेग उठा जिसके साथ भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा भी बहकर नीचे नेपाल की तरफ काफी तेजी से आया। हर दिन नेपाल की बाढ़ के नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जो विचलित करने वाले हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक घर है, जो चारों तरफ विनाशकारी बाढ़ से घिरा हुआ है। नदी में पानी के ऐसा वेग है, जिसे देखकर इंसान की रूह कांप जाएगी। वीडियो में सबसे डरावनी चीज यह है कि उस घर में दिख रहा है कि बालकनी कुछ लोग खड़े हैं और भगवान से प्राथना कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी समय नदी में आई विनाशकारी बाढ़ अपने साथ घर और लोगों को बहा ले जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में सिर्फ इतने घंटे के भीतर फिर आने वाली है तबाही! चीन ने दी चेतावनी, भारत से कितनी दूर है ये जगह


वीडियो को देखकर लोग कर रहे प्राथना

सोशल मीडिया पर इस डरावने वीडियो को देखकर लोग प्राथना कर रहे हैं कि सभी लोग बच जाएं। घर नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से चारों तरफ से घिरा हुआ है। पानी का बहाव इतना तेज है कि विशाल पत्थर, गाड़ियां, पुल और घर के घर बहे जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक मां अपनी बेटी को सीने से लगाएं हुए है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अजब-गजब: मुंबई मेट्रो ने दी इस बिल्ली को नौकरी! पद और काम जानकर हो जाएंगे हैरान


वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा है कि नेपाल में बाढ़ के वक्त जिस पर बीत रही होगी, वही जान रहा होगा। परिवारवाले ऐसे हाल में क्या सोच रहे होंगे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
इसी बीच नेपाल पुलिस का अलर्ट आया है कि तिब्बत की ओर स्थित जलबांध फिर से टूट गया है। इसलिए, बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों, बचाव कर्मियों और आम जनता से अनुरोध है कि वे तुरंत सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं या दूसरों को सूचित करें। भगवान पशुपतिनाथ रक्षा करें नेपाल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed