वायरल वीडियो: देखते ही देखते सड़क पर मर-मरकर गिरने लगे कबूतर, वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया पर स्पेन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चारों तरफ सिर्फ मरे हुए कबूतर ही दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन में कबूतरों की अचानक मौत: स्पेन के एक शहर से सामने आए हैरान कर देने वाले वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में सड़क पर बड़ी संख्या में मरे हुए कबूतर दिखाई दे रहे हैं। सड़क के किनारे और जमीन पर जगह-जगह कबूतरों के शव नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इन कबूतरों की मौत किसी बीमारी या जहरीले पदार्थ की वजह से नहीं हुई, बल्कि इलाके में हुई बेहद तेज और खतरनाक ओलावृष्टि को इसकी वजह से हुई है।
पेट्रोल पंप पर बिना बोले-सुने शख्स ऐसे समझता है ग्राहकों की बात, मालिक के इंतजाम की हो रही तारीफ
स्पेन के टेरागोना शहर में हाल ही में मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते तेज बारिश और तूफानी हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी और आसमान से गोल्फ की गेंद जितने बड़े ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी खतरनाक थी कि इसकी चपेट में करीब 100 कबूतर आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जगह-जगह कबूतरों के शव दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
En el puerto de Tarragona, España, una fuerte tormenta dejó cientos de aves muertas debido a la intensa granizada que afectó la ciudad. Las imágenes fueron difundidas a través de redes sociales.
📹: Cortesía. pic.twitter.com/hWfRhYEblJ— Noticiero El Salvador 🇸🇻 (@NoticieroSLV) August 25, 2026
टेरागोना में हुई इस भयंकर बारिश के दौरान आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। जिसकी चपेट में करीब 100 से ज्यादा कबूतर आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक शुरू हुई तेज ओलावृष्टि इतनी भयावह थी कि पक्षियों को संभलने या सुरक्षित जगह तलाशने तक का मौका नहीं मिला। बड़े-बड़े ओलों की लगातार मार से कबूतर एक-एक कर जमीन पर गिरते गए और उनकी मौत हो गई। इन ओलों का आकार करीब गोल्फ की गेंद जितना बताया जा रहा है। तेज बारिश और तूफानी हवाओं के बीच हुई इस जबरदस्त ओलावृष्टि ने शहर में भारी तबाही मचा दी।
इंदौर में गोरिल्ला ने संभाली ट्रैफिक की कमान, लोगों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
वायरल वीडियो: तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर सफर करती महिलाएं, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी
इस भीषण तूफान का असर सिर्फ कबूतरों तक सीमित नहीं रहा। तेज बारिश के चलते शहर की कई सड़कें देखते ही देखते पानी में डूब गईं। कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे कुछ कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात बिगड़ने पर कई सड़कों को आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। वहीं, तूफान की तेज हवाओं और ओलावृष्टि से कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। बता दे कि, स्पेन में सड़कों पर मरे हुए कबूतरोंं के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है।
बिना हाथों की दिव्यांग बच्ची ने पैरों से बांधी राखी, भाई के लिए बहन का प्यार देख नम हो जाएंगी आंखें