{"_id":"5ea80d888ebc3e90224c0b1a","slug":"mother-celebrates-online-isolation-birthday-party-for-daughter-with-leukemia-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मां ने अनोखे तरीके से मनाया बेटी का जन्मदिन, लोगों ने की तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लॉकडाउन में मां ने अनोखे तरीके से मनाया बेटी का जन्मदिन, लोगों ने की तारीफ
Tue, 28 Apr 2020 04:33 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की वजह से लगभग पूरी दुनिया ठहर सी गई है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं और समय बिताने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं। कोई खाना बनाना सीख रहा है तो कोई पेंटिंग करके अपनी कला को निखार रहा है। ऐसे में अगर किसी का जन्मदिन भी आ जाए तो लोग उसे बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही ब्रिटेन में भी देखने को मिला है, जहां एक मां ने अपनी बेटी का जन्मदिन बिल्कुल अनोखे तरीके से मनाया, जिसकी तारीफ दुनियाभर में हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, जिस बच्ची का जन्मदिन था, उसका नाम मैया ब्लू है और वो महज आठ साल की है। मैया ल्यूकेमिया से पीड़ित है, इसलिए लॉकडाउन में डॉक्टरों ने उसका खास ख्याल रखने की हिदायत दी है और कम से कम 12 हफ्ते से उसे घर से बाहर नहीं निकालने को कहा है। डॉक्टरों के कहने पर मैया को 13 मार्च से घर में ही क्वारंटीन किया गया है। इसी बीच दो अप्रैल को उसका जन्मदिन आ गया। ऐसे में उसकी 44 वर्षीय मां ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक ऑनलाइन पार्टी रखी।
विज्ञापन
मैया की ऑनलाइन जन्मदिन की पार्टी में उसके दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए और वीडियो कॉल के जरिए उसे बधाई दी। इतना ही नहीं, मैया की मां ने उसके जन्मदिन को खास बनाने के लिए जादूगर का एक खास शो बी बुक किया था, जिसे सबने मिलकर देखा। मैया की जन्मदिन पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हैं। यहां के लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है, जब तक कि कोई बहुत ही जरूरी काम न हो, जिसकी वजह से घर से निकलना पड़े।