Viral Video: रात के सन्नाटे में शेर ने रसोई घर की ले डाली तलाशी, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
इंटरनेट पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर किचन में दुबक कर बैठा हुआ है। शेर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो किसी शिकार के घात में वहां बैठा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर घर की रसोई की दीवार पर चढ़ा नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना गुजरात के गिर जंगल के आसपास के इलाके की है। बता दें कि यहां शेरों का दिखना बहुत आम बात है। हालांकि, रिहायशी इलाकों में ऐसी घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। इस वीडियो ने न केवल लोगों को चौंका दिया है, बल्कि जंगल और मानव बस्तियों के बीच बढ़ते टकराव की ओर भी इशारा किया है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के किचन में दिवार के ऊपर एक शेर दुबक कर बैठा हुआ है। यह घटना रात की है इसलिए पहले तो अंधेरे में सिर्फ शेर की चमकदार आंखें दिखती हैं, जिसे देखकर दूर से ही लग जाता है कि वहां कोई जानवर बैठा हुआ है। घरवालों को पहले लगा कि कोई छोटा जानवर अंदर आ गया होगा, लेकिन जब उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। किचन में दुबक कर बैठे शेर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी शिकार का घात लगाए बैठा हो। वीडियो में यह भी देख सकते हैं कि सिर्फ शेर का सिर दिख रहा है और पीछे से उसका पुंछ लटका हुआ दिख रहा है।
टॉर्च की तेज रोशनी से परेशान होकर शेर इधर-उधर देखने लगता है। उसके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आता है, लेकिन वह वहां से हटने को तैयार नहीं होता। यह दृश्य इतना डरावना है कि इसे देखने वाले लोग अपनी आंखें नहीं हटा पा रहे। शेर की यह हरकत उसकी जंगल से भटककर मानव बस्ती में आने की मजबूरी को भी दर्शाती है।
गिर जंगल के आसपास की घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना गिर जंगल के नजदीकी क्षेत्र की है। गिर जंगल एशियाई शेरों का प्रमुख निवास स्थान है। यहां अक्सर शेरों का रिहायशी इलाकों में आने की खबरें आती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शेर को देखकर लगता है कि वह भी रसोई में कुछ ढूंढ रहा था!' वहीं, दूसरे ने कहा, 'बताओ शेरों को भी अपना आहार ढूढ़ने रसोई घर में आना पड़ रहा है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म थ्रेड पर @wildfreelions नाम के यूजर ने शेयर किया है।