{"_id":"5e1db9658ebc3e87fe10910a","slug":"japanese-billionaire-yusaku-maezawa-is-looking-for-a-life-partner-to-fly-with-him-to-the-moon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अरबपति को चांद पर साथ जाने के लिए चाहिए 'जीवनसाथी', लड़कियों से मांगे आवेदन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस अरबपति को चांद पर साथ जाने के लिए चाहिए 'जीवनसाथी', लड़कियों से मांगे आवेदन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युसाकू मीजावा और स्टारशिप टेस्ट फ्लाइट रॉकेट
- फोटो : Social media/SpaceX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापान के अरबपति कारोबारी युसाकू मीजावा साल 2023 में चांद पर जाएंगे। इसके लिए वह एक 'जीवनसाथी' की तलाश कर रहे हैं, जो उनके साथ वहां जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के जरिए लड़कियों से आवेदन भी मंगाए हैं। दरअसल, 44 वर्षीय युसाकू पहले ऐसे आम यात्री होंगे, जो चंद्रमा पर जाएंगे। वह तीन साल बाद यानी 2023 में स्टारशिप रॉकेट से उड़ान भरेंगे। 1972 के बाद यह पहला मौका होगा, जब इंसान चांद पर जाएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीजावा ने ऑनलाइन अपील में कहा कि वह एक खास महिला के साथ चांद पर अपने अनुभव को साझा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर 'प्लांड मैच-मेकिंग इवेंट' के तहत महिलाओं से आवेदन करने को कहा है। वेबसाइट पर आवेदन के साथ शर्तों और शेड्यूल की पूरी सूची दी गई है।
3 of 5
युसाकू मीजावा
- फोटो : Social media
मीजावा के वेबसाइट पर दी गई शर्त के मुताबिक, आवेदक का सिंगल होना जरूरी है। साथ ही उसकी उम्र 20 साल से ज्यादा होनी चाहिए। उसकी सोच सकरात्मक होनी चाहिए और सबसे जरूरी कि उसकी इच्छा अंतरिक्ष में जाने की होनी चाहिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। इसके बाद मीजावा उन आवेदकों में से एक को अपना जीवनसाथी चुनेंगे। इसमें करीब तीन महीने का वक्त लग सकता है। उनके जीवनसाथी पर अंतिम फैसला मार्च के आखिरी तक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युसाकू मीजावा
- फोटो : Social media
दरअसल, हाल ही में मीजावा का उनकी गर्लफ्रेंड आयमे गोरिकी (27) से ब्रेकअप हुआ था। उनका कहना है कि जब-जब उनपर अकेलापन हावी होता है तो उन्हें किसी साथी (महिला) की जरूरत महसूस होती है। वो अंतरिक्ष से बाहर अपने प्यार को महसूस करना चाहते हैं, इसलिए वह एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
युसाकू मीजावा
- फोटो : Social media
करीब 141 अरब रुपये की संपत्ति के मालिक युसाकू मीजावा ने हाल ही में एलान किया है कि वह ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को 64 करोड़ रुपये बांटेंगे। जिन लोगों ने नए साल के मौके पर किए गए उनके ट्वीट को रिट्वीट किया था, ये पैसे उन्हीं लोगों में बांटे जाएंगे। इसके लिए युसाकू के एक हजार फॉलोवर्स का चुनाव होगा। उन्होंने इन पैसों को लोगों के बीच बांटने को एक सामाजिक प्रयोग बताते हुए कहा है कि वो देखना चाहते हैं कि इन पैसों का खुशहाली पर क्या असर पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।