फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   child falls balcony rescued by man egypt viral video

बालकनी से नीचे गिर रहा था बच्चा, शख्स ने 5 सेकेंड में ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

Tue, 06 Oct 2026 01:49 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 06 Oct 2026 01:49 PM IST
सार

मिस्र के गीजा शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बच्ची बालकनी से नीचे गिर रहा है, लेकिन सिर्फ एक शख्स ने पांच सेकेंड में उसकी जान बचा ली। 

विज्ञापन
child falls balcony rescued by man egypt viral video
बालकनी से नीचे गिर रहा था बच्चा, शख्स ने 5 सेकेंड में ऐसे बचाई जान - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यह वीडियो मिस्र के गीजा शहर का है, जिसमें पांच की जान बचाता एक शख्स दिख रहा है। दरअसल, दूसरी मंजिल की बालकनी से बच्चा नीचे गिर गया था। उसके जमीन पर पहुंचने से पहले ही वहां पर मौजूद 25 साल अहमद रागब ने दौड़कर उसे अपनी बाहों में पकड़लिया है। कुछ ही सेकेंड में इस रेस्क्यू में बच्चे की जान बच गई।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि गीजा के अर्द-एल-लीवा इलाके की खौफनाक घटना है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में बच्चा दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरता हुआ दिख रहा है। नीचे खड़े अहमद रागब की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ती है, वह फौरन उसकी तरफ दौड़ते हैं और उसके गिरने की दिशा में खुद सही जगह पर पहुंचते हैं। इसके बाद वह बच्चे को जमीन से टकराने से पहले ही पकड़ लेते हैं। 
विज्ञापन


बालकनी से बच्चे को गिरता देख दौड़ पड़े

मिस्र की मीडिया के मुताबिक, अहमद रागब ने बातचीत में बताया कि उस समय इलाके में वह एक दुकान के पास मौजूद थे। उन्हें एक बच्चे ऊपर इशारा किया और बताया कि कुछ हो रहा है। इसके बाद उन्होंने ऊपर देखा तो बच्चा गिरता दिखाई दिया, जिसके बाद वो बिना सोच उसकी तरफ दौड़ पड़े। उनका कहना है कि यह घटना इतनी तेजी से हुई कि वो खुद कुछ समझ नहीं पाए कि उन्होंने बच्चे तक इतनी जल्दी कैसे पहुंचकर उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि उनमें दिमाग में सिर्फ एक बात थी कि बच्चे को बचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, मौत के मुंह में पहुंचा यात्री; कांस्टेबल ने 2 सेकंड में ऐसे बचाई जान   

देवघर में चोरों का बड़ा दुस्साहस, पैसे नहीं पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए; कार में लादकर हुए फरार 

वायरल वीडियो: हाथ पर बने एक टैटू ने 35 साल बाद मिलाया परिवार, 70 साल की महिला पहुंची अपने घर

कपड़े की रस्सी से टकराकर गिरा बच्चा

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा नीचे गिरते समय कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी से टकराता है और फिर नीचे गिरता है। इससे उसके गिरने की रफ्तार धीमी हुई और  अहमद रागब को बच्चे तक पहुंचने के लिए थोड़ा समय मिल गया। इसके बाद रागब ने बच्चे को अपनी बाहों में पकड़ लिया। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को पकड़ने के बाद वो खुद घबरा जाते हैं। उन्होंने बताया कि घटना खत्म होने के बाद  वह तनाव की वजह से सड़क किनारे रख एक गद्दे का सहारा लेकर बैठ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed