{"_id":"5e1da34e8ebc3e87cb39d855","slug":"scientists-made-18-carat-gold-through-plastic-but-weight-up-to-10-times-less-than-original-gold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि, प्लास्टिक से बनाया 18 कैरेट का सोना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि, प्लास्टिक से बनाया 18 कैरेट का सोना
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्लास्टिक से बना सोना
- फोटो : ETH Zurich
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में जिस तरह तेजी से प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ रहा है, वो दिन दूर नहीं जब यह पर्यावरण को पूरी तरह बर्बाद कर देगा। हालांकि कई जगहों पर प्लास्टिक से ईंधन और सड़कें बनाने के सफल प्रयोग हुए हैं। अब एक बार फिर वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के जरिए 18 कैरेट का सोना बनाया है। यह दुनिया में पहली बार है जब प्लास्टिक से सोना बनाया गया है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्विस विश्वविद्यालय ईटीएच ज्यूरिख के वैज्ञानिक राफेल मेजेन्गा के मुताबिक, सोने का यह नया रूप पारंपरिक 18 कैरेट के सोने से लगभग दस गुना हल्का है। चूंकि आमतौर पर सोने के पारंपरिक मिश्रण में तीन-चौथाई सोना और एक चौथाई तांबा होता है, जिसका घनत्व लगभग 15 ग्राम/सेमी3 होता है, लेकिन प्लास्टिक से बने इस सोने का घनत्व महज 1.7 ग्राम/सेमी3 है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के जरिए बने इस सोने को बनाने के लिए सोने के नैनोक्रिस्टल, प्रोटीन फाइबर और पानी और नमक के साथ एक पॉलिमर लेटेक्स का घोल तैयार किया। इस घोल को कार्बन डाइऑक्साइड गैस के उच्च दबाव से प्रवाहित कर इसे ठोस आकार में बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Social media
सोने का यह नया रूप वजन में काफी हल्का है और इसकी चमक भी बिल्कुल असली सोने जैसी है, जिसे आसानी से पॉलिस किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हल्का होने की वजह से यह सोने की घड़ियों और ज्वैलरी के रूप में काफी लोकप्रिय होगा। इस शोध को साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने इसे बनाने की प्रक्रिया और सामग्री दोनों के लिए पेटेंट का आवेदन कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।