फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jaguar Attacks Crocodile in Water Wildlife Video Goes Viral On Social Media

Viral Video: पानी में हुई खतरनाक जंग, जैगुआर ने मगरमच्छ को बनाया निशाना, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

Sun, 14 Sep 2025 12:49 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 14 Sep 2025 12:49 PM IST
सार

यहां एक जैगुआर पानी में तैरते हुए आता है और मगरमच्छ के ऊपर घात लगाकर शिकार करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स काफी हैरान हैं।

विज्ञापन
Jaguar Attacks Crocodile in Water Wildlife Video Goes Viral On Social Media
Viral Video - फोटो : Instagram/@@andresclausen

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यूं तो हमने कई वीडियो में देखा है कि कैसे मगरमच्छ पानी में तैरते हुए घात लगाकर अपना शिकार करते हैं। वहीं इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ उल्टा देखने को मिलता है। यहां एक जैगुआर पानी में तैरते हुए आता है और मगरमच्छ के ऊपर घात लगाकर शिकार करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स काफी हैरान हैं। इन दोनों ताकतवर जीवों की इस हैरतअंगेज लड़ाई को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ पानी के बीच बने मिट्टी के टीले पर बैठकर आराम कर रहा है। इसी बीच पानी में तैरते हुए एक जैगुआर धीरे-धीरे मगरमच्छ के पास पहुंच जाता है और अचानक उस पर हमला कर देता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Andrés Clausen (@andresclausen)


विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ इस सरप्राइज अटैक के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। हमला करने के बाद जैगुआर मगरमच्छ को काबू करने की कोशिश करता है। हालांकि, इसके बाद मगरमच्छ अपने आप को बचाने के लिए पलटने लगता है। हालांकि, इन सब के बीच जैगुआर मगरमच्छ के ऊपर पूरी तरह से हावी रहता है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन

यहीं पर यह वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद करीब 4 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। इस वीडियो को @andresclausen नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा - "किसी जानवर के इलाके में जाकर उस पर हमला करना 🥶", वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "जिस शख्स ने इस वीडियो को बनाया है वह पुरस्कार का हकदार है।" इसके अलावा एक और यूजर लिखता है कि जैगुआर सबसे शानदार और सक्षम शिकारियों में से एक है।"

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed