फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Family Serves Homemade Food on Flight Viral Video Sparks Debate Over Civic Sense

फ्लाइट में बैठकर परिवार ने परोसना शुरू किया खाना, नजारा देख यूजर्स बोले- ये क्या हो रहा है?

Thu, 27 Aug 2026 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Aug 2026 10:40 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय परिवार फ्लाइट के अंदर घर से लाया हुआ खाना प्लेटों में परोसकर खाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Indian Family Serves Homemade Food on Flight Viral Video Sparks Debate Over Civic Sense
चलती फ्लाइट में प्लेटें लेकर बैठ गया पूरा परिवार - फोटो : AI

विस्तार

परिवार के साथ हवाई सफर हो तो माहौल अपने आप खुशनुमा हो जाता है। लेकिन अगर इसी सफर में घर का पसंदीदा खाना भी साथ हो, तो मजा कुछ और ही हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में एक परिवार फ्लाइट के अंदर बैठकर घर से लाया हुआ खाना खाता नजर आ रहा है। परिवार की महिलाएं प्लेटों में खाना परोसती दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि एक-दो नहीं, बल्कि कई तरह की डिशेज प्लेटों में परोसी जा रही हैं। परिवार के लोग भी इस दौरान काफी खुश नजर आते हैं। बताया गया है कि फ्लाइट में खाने का विकल्प नहीं था, इसलिए परिवार अपने साथ घर का खाना लेकर आया था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


खाना खाया, लेकिन गंदगी नहीं फैलाई
वीडियो का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है। परिवार ने खाना खाने के बाद प्लेटों को इधर-उधर फेंकने के बजाय एक बड़ी पॉलिथीन में इकट्ठा किया। वीडियो में एक महिला प्लेटें जमा करती नजर आ रही है। यानी फ्लाइट के अंदर परिवार ने खाना जरूर खाया, लेकिन वीडियो में कहीं भी खाने के बाद गंदगी फैलाते हुए नहीं दिख रहा है। इसके बावजूद इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी।
विज्ञापन




पोस्ट के कैप्शन पर भी सवाल
यह वीडियो X हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि भारतीयों में सिविक सेंस नहीं होता और भारतीय परिवार ने चलती फ्लाइट में कैफेटेरिया खोल दिया। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने परिवार के व्यवहार को लेकर अपनी राय रखी। एक यूजर ने लिखा कि जब सिविक सेंस की बात आती है तो इंडियंस सबसे नीचे खड़े होते हैं।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो के कैप्शन में परिवार को नॉर्थ इंडिया का बताया गया है। इस पर भी यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा कि सिर्फ 'इंडियन फैमिली' लिखा जाना चाहिए था।फिलहाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की बातें देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग फ्लाइट में इस तरह खाना परोसने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ का ध्यान इस बात पर है कि परिवार ने खाना खाने के बाद गंदगी नहीं फैलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed