फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Gurugram a traffic cop clears blocked waterlogged road amid heavy rainv viral video

वायरल वीडियो: मूसलाधार बारिश के बीच ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Mon, 07 Sep 2026 11:26 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 07 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर गुरुग्राम से एक ट्रैफिक पुलिस जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज बारिश के चलते कचरे की वजह से जाम पड़ी नाली को साफकर सड़क से पानी निकालता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Gurugram a traffic cop clears blocked waterlogged road amid heavy rainv viral video
ट्रैफिक जवान ने साफ किया सड़क पर जमा पानी - फोटो : @IndiaTales7

विस्तार

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस जवान का वायरल वीडियो: लगातार हो रही तेज बारिश के चलते सड़कों और चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन रही है। पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, जिससे कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर गुरुग्राम से एक ट्रैफिक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

हाईवे के किनारे लगे कंक्रीट डिवाइडर में पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले अक्सर कचरा जमा होने के कारण जाम हो जाते हैं। ऐसे में भारी बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुग्राम में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोगों और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कंक्रीट डिवाइडर के पास तैनात एक ट्रैफिक जवान ने खुद मोर्चा संभाला और नाली की सफाई में जुट गया। जवान ने पहले नाली के छेद में हाथ डालकर कचरा निकालने की कोशिश की और फिर डंडे की मदद से अंदर फंसे कचरे और ब्लॉकेज को हटाया, ताकि बारिश का पानी सड़क से निकल सके।

विज्ञापन



लंदन की मेट्रो में अचानक शुरू हुई दो चूहों की लड़ाई, लोग बोले- प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन



देखें वीडियो-


ट्रैफिक जवान ने खुद संभाली कमान
खास बात यह रही कि जिस वक्त मूसलाधार बारिश के कारण लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे थे, उसी दौरान यह जवान लगातार बारिश के बीच सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए जुटा रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखकर लोग ट्रैफिक जवान के जज्बे और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
ट्रैफिक जवान के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये काम म्यूनिशिपल वालों का है, लेकिन बिना अपनी परवाह किए ये जवान लोगों की मदद कर रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इस ट्रैफिक पुलिस के जवान के लिए सैल्यूट और प्राउड ऑफ यू जैसे शब्द भी लिखे हैं। 


मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर


वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed