फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Government teacher got special gift from students in class viral video news in hindi

साड़ी में बांधकर टीचर के लिए गिफ्ट लाए छात्र, लोगों का दिल छू रहा वायरल वीडियो

Sat, 26 Sep 2026 01:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 26 Sep 2026 01:08 PM IST
सार

वायरल वीडियो:  सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल की एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स टीचर को साड़ी में बांधकर अनोखे अंदाज़ में सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Government teacher got special gift from students in class viral video news in hindi
सरकारी टीचर को स्टूडेंट्स से मिला खास तोहफा - फोटो : @shrutichauhanrajawat

विस्तार

सरकारी टीचर वायरल वीडियो: सरकारी टीचर की सैलरी अच्छी होती है, लेकिन इस नौकरी की असली कमाई सिर्फ तनख्वाह तक सीमित नहीं होती। गांव के स्टूडेंट्स अपनी मासूमियत से कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो टीचर के दिल को छू जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी टीचर को साड़ी में बांधकर अनोखा तोहफा दिया। 
विज्ञापन



यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में स्कूल की एक क्लास नजर आती है, जहां कई बच्चे गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी एक बच्चा हाथ में कुछ लेकर टीचर के पास पहुंचता है। टीचर पूछती हैं, 'क्या है ये'? बच्चा बिना कुछ कहे वह बंडल टेबल पर रख देता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखकर साफ पता चलता है कि इस बंडल में कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि ढेर सारा प्यार छिपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद जैसे ही साड़ी हटाई जाती है, सामने 6 ताजी लौकियां नजर आती हैं। यह देखकर टीचर कहती हैं, 'इतनी लौकी तो मैं 10 दिन में भी नहीं खा पाऊंगी।' देखने में भले ही ये सिर्फ सब्जियां हों, लेकिन बच्चों का यह तोहफा उनके अपनापन और स्नेह को बयां करता है। गांव और ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोग शायद इस मासूम तोहफे के पीछे छिपे बच्चों के प्यार को और बेहतर समझ सकते हैं। 



देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shruti Chauhan Rajawat (@shrutichauhanrajawat)


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
साड़ी में लिपटे टीचर के लिए इस अनोखे तोहफे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  ये प्यार किस्मत वालों को ही मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- टीचर की ऊपरी कमाई। 

 


छोटे से तोहफे में दिखा बड़ा प्यार
जब टीचर बच्चों को सिर्फ स्टूडेंट नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह समझते हैं, तो उनके बीच विश्वास और अपनापन पैदा होता है। इसी वजह से कई बार स्टूडेंट्स भी अपने टीचर के लिए छोटी-सी चीज में बड़ा प्यार दिखा देते हैं। महंगा तोहफा जरूरी नहीं होता, उसके पीछे की भावना मायने रखती है। यही टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते की खूबसूरती है- जहां सम्मान, अपनापन और यादें लंबे समय तक साथ रहती हैं।


वायरल वीडियो: जल्दी बोल पनवेल निकलना है, कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर


तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed