फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Entire Monkeys group enters the river to save their companion from a crocodile video goes viral

Viral Video: एकता की मिसाल बने बंदर, साथी को मगरमच्छ से बचाने के लिए नदी में उतरा पूरा झुंड

Mon, 29 Dec 2025 03:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 29 Dec 2025 03:39 PM IST
सार

Monkeys Unity Video: सोशल मीडिया पर ओडिशा के केंद्रपाड़ा से आया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बंदरों का एक समूह मगरमच्छ के हमले से अपने एक साथी को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा।

विज्ञापन
Entire Monkeys group enters the river to save their companion from a crocodile video goes viral
मगरमच्छ बंदर का वायरल वीडियो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Monkeys Unity Viral Video: इंटरनेट पर एकता की मिसाल बने बंदरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ओडिशा के केंद्रपाड़ा का है, जिसमें मगरमच्छ एक बंदर को नदी किनारे अकेला पाकर उसका शिकार करने की कोशिश करता है। लेकिन तभी बंदरों की पूरी फौज पानी में उतर जाती है। मगरमच्छ ने सोचा होगा की वह बंदर का शिकार करके सही-सलामत भाग लेगा, लेकिन उसका ठीक उल्टा हुआ। 

विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ एक बंदर को खींच कर ले जाता है। तभी बंदरों की पूरी टोली नदी में उतर गई और उस मगरमच्छ को चारों ओर से घेर लिया। बंदरों ने मगरमच्छ को एकता में शक्ति का ऐसा प्रदर्शन दिखाया कि मगरमच्छ ने भी हार मान ली। पानी में और भी मगरमच्छ हो सकते थे, इसके बावजूद भी बंदरों का पूरा झुंड पानी में छलांग लगा देता है और फिर तैरते हुए नदी के उस किनारे की ओर पहुंच जाते हैं जहां मगरमच्छ ने बंदर को पकड़ा हुआ होता है। 

विज्ञापन
 


वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है तो वहीं लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। कई यूजर्स ने बंदरों के साहस की तारीफ की है।  लोगों का कहना है कि, उन्होंने जो साहस और एकता दिखाई वह अकल्पनीय है। एक यूजर ने लिखा कि खोए हुए बंदर के लिए आंसू, केंद्रपाड़ा में बहादुर झुंड के लिए जयकार। ओडिशा का वन्यजीव हमें याद दिलाता है कि परिवार मिलकर मुकाबला करता है। 

Viral Video: गश्त के दौरान भारतीय वन सेवा अधिकारी को दिखा 'पीली धारियों वाला दुर्लभ सांप', वायरल हुआ वीडियो


बंदरों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MrLaalpotato नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 60 हजार के ऊपर व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed