{"_id":"68384816ca0fb1d6bb08eb43","slug":"desi-genius-turns-tyre-and-cooler-pad-into-stand-fan-jugaad-watch-viral-video-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गर्मी से परेशान शख्स ने पुराने टायर से बना डाला 'देसी एसी', ऐसा जुगाड़ देखकर हर कोई हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: गर्मी से परेशान शख्स ने पुराने टायर से बना डाला 'देसी एसी', ऐसा जुगाड़ देखकर हर कोई हैरान
Thu, 29 May 2025 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 05:12 PM IST
सार
Viral Desi Jugaad: एक शख्स ने पुराने टायर और कूलर पैड की मदद से एक स्टैंड फैन तैयार किया है। यह सिर्फ चलता ही नहीं बल्कि ठंडी हवा भी देता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई कोई हाई-टेक सिस्टम नहीं, सिर्फ देसी तकनीक का कमाल है।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान शख्स ने पुराने टायर से बना डाला 'देसी एसी'
- फोटो : X@RealTofanOjha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: भारत के कई राज्यों में लोग गर्मी से परेशान हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल रहे हैं। अब इस बीच बेहद हैरान करने और अजीबोगरीब देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिनमें लोग बिना एसी या कूलर के पंखे और मामूली चीजों से ऐसी जैसी ठंडक पाने का जुगाड़ लगा रहे हैं। अब सोशल मीडिया यह भी देसी वायरल हो चुका है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे देसी जुगाड़ वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहा है, लेकिन इस बार यह देसी जुगाड़ वायरल हुआ है, उसने वाकई कमाल किया है।
विज्ञापन
Video: अमेरिका की सड़क पर निकली हिंदुस्तानी दूल्हे की बारात, जाम हो गया पूरा वॉल स्ट्रीट, वायरल हुआ वीडियो
एक शख्स ने पुराने टायर और कूलर पैड की मदद से एक स्टैंड फैन तैयार किया है। यह सिर्फ चलता ही नहीं बल्कि ठंडी हवा भी देता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई कोई हाई-टेक सिस्टम नहीं, सिर्फ देसी तकनीक का कमाल है।
MRF टायर और कूलर कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं 100 तोपों की सलामी देने के लिए 🔥😂 pic.twitter.com/sFN8ta3uA1
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) May 26, 2025
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन लिखा MRF टायर और कूलर कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं 100 तोपों की सलामी देने के लिए। लोग इस जुगाड़ एसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Ostrich Viral Video: केरल की सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा, जानिए यहां कैसे पहुंचा
सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे घर में मौजूद सामान से ही तैयार किया गया है। पुराने टायर का ढांचा, कूलर पैड की लेयर और एक सिंपल स्टैंड फैन। इन चीजों से शख्स ने देसी एसी तैयार कर दिया है। इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, तो वहीं दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।