फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ostrich walks freely on kerala road video goes viral on social media

Video: केरल की सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा, जानिए यहां कैसे पहुंचा

Thu, 29 May 2025 01:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 01:15 PM IST
सार

Ostrich Viral Video: शुतुरमुर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद हैरान करने वाला है। यह वीडियो केरल के कोच्चि के पास स्थित अलुवा का है। यहां पर सड़कों पर एक विशाल शुतुरमुर्ग घूमता देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
ostrich walks freely on kerala road video goes viral on social media
केरल की सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा - फोटो : Instagram/feels_of_kochi

विस्तार

Ostrich Viral Video: शुतुरमुर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद हैरान करने वाला है। यह वीडियो केरल के कोच्चि के पास स्थित अलुवा का है। यहां पर सड़कों पर एक विशाल शुतुरमुर्ग घूमता देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें अफ्रीकी पक्षी को बिना किसी डर के सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


इन अनोखे दृश्य ने स्थानीय लोगों के साथ देशभर के सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इस आप देख सकते हैं कि एक आदमी इस शुतुरमुर्ग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, तो वहीं आसपास गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं और लोग इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह विशाल पक्षी शहर में भटक गया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर feels_of_kochi नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इसे अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 3.6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Cobra Ka Video: बच्चे ने कोबरा को समझ लिया खिलौना और लगा खेलने, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे


View this post on Instagram

A post shared by Feels of Kochi 🔵 (@feels_of_kochi)



चलती ट्रेन में दादाजी ने दादी के प्रति ऐसे जताया प्यार की देखने वाले हुए भावुक, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है किलगता है यह केरल घूमने आया है। एक अन्य शख्स ने सवाल किया है,क्या अब शुतुरमुर्ग को भी पालतू जानवर बनाया जा रहा है? कुछ लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह के जानवरों को खुले में छोड़ना खतरनाक हो सकता है। 

Alien: 1200 साल पहले एलियन की बेरहमी से की गई थी हत्या, वैज्ञानिकों ने लंबी खोपड़ी वाली ममी को लेकर किए ये बड़े खुलासे

स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह शुतुरमुर्ग एक व्यक्ति का पालतू जानवर था, जो गलती से अपने बाड़े से निकलकर सड़क पर आ गया था। कुछ समय बाद इसे सुरक्षित रूप से वापस उसके मालिक के पास पहुंचा दिया गया। इस अनोखी घटना ने लोगों को हैरान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed