फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   indian wedding in wall street america us viral video

Video: अमेरिका की सड़क पर निकली हिंदुस्तानी दूल्हे की बारात, जाम हो गया पूरा वॉल स्ट्रीट, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 29 May 2025 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 03:33 PM IST
सार

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। अब अमेरिका में देसी अंदाज में ढोल-नगाड़े के साथ निकली बारात का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बारात की वजह से पूरे वॉल स्ट्रीट पर जाम लग गया था।

विज्ञापन
indian wedding in wall street america us viral video
अमेरिका की सड़क पर निकली हिंदुस्तानी दूल्हे की बारात - फोटो : Instagram/djajmumbai

विस्तार

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। अब अमेरिका में देसी अंदाज में ढोल-नगाड़े के साथ निकली बारात का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बारात की वजह से पूरे वॉल स्ट्रीट पर जाम लग गया था। इस शानदार शादी की झलक दिखाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इस पर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


डीजे की धुन पर नाचते दिखे बाराती 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में लोग पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं। बारात में सैकड़ों लोग शामिल हैं और डीजे की धुन पर वॉल स्ट्रीट पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। सभी लोग मस्ती में डूबे हुए हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि पूरी वॉल स्ट्रीट बारातियों की भीड़ से बंद हो गई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @djajmumbai नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस पर कैप्शन लिखा है- हमने 400 लोगों की बारात के साथ वॉल स्ट्रीट को ही बंद कर दिया। क्या किसी ने सोचा होगा? निश्चित रूप से ऐसा जादू जीवन में एक बार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by DJ AJ (@djajmumbai)



Viral Video: सिर में पट्टी बांधकर और लंगड़ाते हुए दोस्त की शादी में पहुंचा लड़का, पेश की दोस्ती की नई मिसाल

पूरी वॉल स्ट्रीट पर लग गया जाम 

इस वीडियो में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित सड़क पर शादी के जश्न में शामिल लोग दिल खोलकर नाच रहे हैं। भारतीय परिधान पहने कई लोग डीजे की धुन पर थिरकते और मस्ती करते दिख रहे हैं। 

Ostrich Viral Video: केरल की सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा, जानिए यहां कैसे पहुंचा

लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- कभी नहीं सोचा था कि मैं एम्पायर स्टेट ऑफ माइंड का ढोल वर्जन सुनूंगा, यह अद्भुत है। एक और शख्स ने लिखा है, कोई सिर्फ कल्पना कर सकता है कि वॉल स्ट्रीट के एक ब्लॉक को बंद करने के लिए उन्होंने कितना पैसा खर्च किया होगा, लेकिन यह देखना वाकई मजेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed