{"_id":"5df6392b8ebc3e87ca32e8b0","slug":"deepest-point-on-land-found-in-antarctica-under-denman-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने खोजी जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह, यह समुद्री सतह से 3.5 किलोमीटर नीचे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वैज्ञानिकों ने खोजी जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह, यह समुद्री सतह से 3.5 किलोमीटर नीचे
Mon, 16 Dec 2019 10:42 AM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
डेनमान ग्लेशियर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के एक समूह ने अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह की खोज की है। इसकी गहराई समुद्री सतह से 3.5 किलोमीटर यानी 11,500 फीट नीचे है। इस अनोखे खोज की घोषणा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन (यूसीआई) ने गुरुवार को की। इसे जर्नल नेचर जिओसाइंस में प्रकाशित भी किया गया है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस महाद्वीप पर कई हैरान करने वाली जानकारियां हैं। इस प्रोजेक्ट पर पिछले छह साल से काम कर रहे डॉक्टर मैथ्यू मॉर्लिग्म ने बताया कि यह निस्संदेह अंटार्कटिका की बर्फ की चादर के नीचे स्थित सबसे सटीक आकृति है।
विज्ञापन
बता दें कि डेनमान ग्लेशियर 20 किलोमीटर चौड़ा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज से यह पता चलता है कि बर्फ समुद्र तल से 3,500 मीटर से भी अधिक नीचे उतर रही है और भविष्य में दक्षिणी ध्रुव की रूपरेखा बदल सकती है।
विज्ञापन
हालांकि यह जगह भले ही जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह हो, लेकिन पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच (गर्त) अब भी दुनिया की सबसे गहरी जगह है, जिसकी गहराई समुद्री सतह से 11 किलोमीटर है। अगर इसकी गहराई की तुलना के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर पानी के नीचे होगी। बता दें कि मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किलोमीटर लंबा और 69 किलोमीटर चौड़ा है।