फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   cow attacks chennai school girl terrifying cctv footage viral on social media

Cow Attack Video: स्कूल से लौट रही बच्ची पर गाय ने किया जानलेवा हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Thu, 17 Aug 2023 01:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

रोंगटे खड़ा कर देने वाला यह वीडियो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का है। यहां के एमएमडीए कॉलोनी में गली से जा रही एक एक छोटी बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया और सीगों से उठाकर जमीन पर पटक देती है।

विज्ञापन
cow attacks chennai school girl terrifying cctv footage viral on social media
cow attacks on school girl in chennai - फोटो : Twitter@UdhayAdv

विस्तार

Cow Attack Video: सड़कों पर अक्सर पशुओं को घूमते हुए देखा जा सकता है। कभी-कभी यह पशु गुस्से में लोगों पर हमला बोल देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा स्कूल से लौट रही है और उस पर गाय हमला कर देती है। इस दौरान वहां पर चीख पुकार मच जाती है। बहुत लोग गया को हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बच्ची को मारती रहती है। 

विज्ञापन


पांव से बच्ची को गाय ने कुचला

बताया जा रहा है कि रोंगटे खड़ा कर देने वाला यह वीडियो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का है। यहां के एमएमडीए कॉलोनी में गली से जा रही एक छोटी बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया और सीगों से उठाकर जमीन पर पटक देती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुरी तरह से लड़की को गाय सिर और पैरों से मा रही है। यह घटना 9 अगस्त की है जिसका सीसीटीवी हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ गाय का हमला

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि 9 साल की बच्ची अपनी मां और पांच साल के भाई के साथ स्कूल से लौट रही है। इसी दौरान गली में उनके आगे गाय आ जाती हैं। इसी दौरान एक गाय पीछे मुड़ती है और छोटी बच्ची को सीगों से उठाकर पटक देती है। इसके बाद गाय ने बच्ची पर एक के बाद एक कई हमले किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shangri La Valley: एक रहस्यमय घाटी, जहां से कभी कोई लौटकर नहीं आया


पीड़ित बच्ची की मां की चीखें सुनकर वहां पर कई लोग पहुंच जाते हैं और पत्थर मारकर गाय को भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से में पागल हुई गाय बच्ची पर बार-बार हमला करने लगती है। इस दौरान एक शख्स डंडे से मारता है जिसके बाद बड़ी मुश्किल से किसी तरह बच्ची को गाय से बचाया जा सका। पास में लगे सीसीटीव में यह भयावह दृश्य कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

World's Deepest Crater: वैज्ञानिकों ने खोजा पाताल का रास्ता! पांच सौ किमी से भी चौड़ा है दरवाजा



Time Travelling Island: इस द्वीप पर संभव है टाइम ट्रैवेलिंग, दिखाई देता है भविष्य! जानिए इसके बारे में...

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाय से बच्ची को छुड़ाने के बाद तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत स्थिर है। इस हादसे के बाद चेन्नई नगर निगम के अधिकारी एक्टिव हो गए और जानवरों को पकड़ने वाली टीम ने गाय को पकड़ लिया है। इसके साथ ही दोनों गायों के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed