फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shangri La Valley: एक रहस्यमय घाटी, जहां से कभी कोई लौटकर नहीं आया

Wed, 16 Aug 2023 11:51 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Aug 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Shangri La Valley Mysterious Place Where People Are Almost Immortal know interesting facts
Shangri La Valley (symbolic image) - फोटो : istock
Shangri La Valley: आज भी दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके रहस्यों पर आज भी सवाल बने हुए हैं। इनका जवाब वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं। धरती पर बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनके बारे में जानकर हमें हैरानी होती है और मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आज तक कोई नहीं खोज सका है। कहा जाता है कि ये घाटी अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में कहीं पर स्थित है, लेकिन आज तक जो भी यहां गया है वह कभी लौट कर नहीं आ सका है।

हम बात कर रहे हैं 'शांगरी-ला घाटी' की, जिसे वायुमंडल के चौथे आयाम यानी दुनिया के समय से प्रभावित जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी जगहों पर समय रुक सा जाता है। कई लोगों का मानना है कि ये घाटी धरती का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र है। अब तक कई लोग 'शांगरी-ला घाटी' का पता लगाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन आजतक कोई कामयाब नहीं हो सका है।
Shangri La Valley Mysterious Place Where People Are Almost Immortal know interesting facts
Shangri La Valley (symbolic image) - फोटो : istock
'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' किताब में अरुण शर्मा ने अपनी ने रहस्यमय घाटी शांगरी-ला का जिक्र किया है। उनका कहना है कि शांगरी-ला घाटी में काल का प्रभाव नगण्य है और यहां मन, प्राण और विचार की शक्ति की सीमा कई गुना बढ़ जाती है। उन्हें इस बात की जानकारी एक युत्सुंग नाम के एक लामा ने दी। अगर कोई वस्तु या व्यक्ति अनजाने में भी वहां पहुंच जाए तो वह इस दुनिया में वापस कभी नहीं लौट पाता है।
 
Shangri La Valley Mysterious Place Where People Are Almost Immortal know interesting facts
Shangri La Valley (symbolic image) - फोटो : istock

युत्सुंग दावा करते हैं कि वह खुद इस रहस्यमय घाटी में जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उस स्थान पर न सूर्य का प्रकाश था और न ही चंद्रमा की रोशनी, चारों तरफ एक अजीब सा प्रकाश फैला हुआ था। तिब्बत के तवांग मठ के पुस्तकालय में रखी तिब्बती भाषा की किताब 'काल विज्ञान' में भी इस रहस्यमय घाटी का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shangri La Valley Mysterious Place Where People Are Almost Immortal know interesting facts
Shangri La Valley (symbolic image) - फोटो : istock
दरअसल इस घाटी को सिद्धाश्रम के मान से भी जाना जाता है। इस जगह का जिक्र महाभारत और वाल्मीकि रामायण के साथ वेदों में भी मिला है। इतना ही नहीं 'लॉस्ट हॉरिजोन' नामक अपनी किताब में जेम्स हिल्टन ने भी इस रहस्यमय घाटी का जिक्र किया है।
विज्ञापन
Shangri La Valley Mysterious Place Where People Are Almost Immortal know interesting facts
Shangri La Valley (symbolic image) - फोटो : istock

इस जगह के बारे में आज तक अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योकि कोई भी इस जगह तब पहुंच ही नहीं सका है। हालांकि कई लोगों ने यहां जाने और इस घाटी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया है, लेकिन जो भी यहां गया वो हमेशा-हमेशा के लिए गायब भी हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed