Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couples Dream Proposal Turns Into Nightmare as Giant Wave Sweeps Away 4 Carat Diamond Ring

शादी के लिए कहा 'हां', खुशी में प्रेमिका को गोद में उठाया, तभी समंदर ने छीन ली चार कैरेट की हीरे की अंगूठी

Sat, 28 Nov 2026 10:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Nov 2026 10:01 AM IST
सार

Viral: कैलिफोर्निया के एक बीच पर कपल की सगाई का रोमांटिक पल अचानक मुसीबत में बदल गया। लड़के ने प्रेमिका को चार कैरेट की हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था, लेकिन सगाई के कुछ सेकंड बाद ही तेज लहर अंगूठी का बॉक्स बहाकर ले गई। अब स्कूबा डाइवर्स और मेटल डिटेक्टर की मदद से अंगूठी तलाशने की कोशिश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Couples Dream Proposal Turns Into Nightmare as Giant Wave Sweeps Away 4 Carat Diamond Ring
मेटल डिटेक्टर से भी नहीं मिली अंगूठी - फोटो : इंस्टाग्राम@jaceharrick

विस्तार

शादी का प्रपोजल हर कपल के लिए बेहद खास होता है। कोई इसे यादगार बनाने के लिए खूबसूरत जगह चुनता है, तो कोई अपने पार्टनर को सरप्राइज देने की तैयारी करता है। लेकिन सोचिए आपने अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज किया हो और उसके हां कहते ही समंदर आपकी कीमती अंगूठी ही छीन ले जाए। कैलिफोर्निया में एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। यहां सगाई की खुशी कुछ ही सेकंड में अंगूठी खोने के दुख में बदल गई। हालांकि, इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि दोनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
यह मामला कैलिफोर्निया के सैन क्लेमेंटे स्थित कैलाफिया स्टेट बीच का है। जेस हैरिक ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं जोई मैटिनसन को शादी के लिए प्रपोज करने की योजना बनाई थी। उन्होंने इस खास मौके के लिए चार कैरेट के हीरे वाली खूबसूरत सगाई की अंगूठी खरीदी थी। जेस ने सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे के बीच जोई को प्रपोज किया और उन्होंने भी खुशी-खुशी हां कह दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jace Harrick (@jaceharrick)

विज्ञापन
विज्ञापन



खुशी मनाते ही आ गई तेज लहर
दोनों अभी अपनी सगाई की खुशी मना ही रहे थे कि अचानक समुद्र की तरफ से एक तेज लहर आ गई। उस समय जेस अपनी मंगेतर जोई को गोद में उठा रहे थे और उनके हाथ में अंगूठी का बॉक्स था। लहर का झटका इतना तेज था कि बॉक्स उनके हाथ से छूटकर पानी में बह गया। देखते ही देखते चार कैरेट की कीमती अंगूठी भी गायब हो गई।


स्कूबा डाइवर्स की भी ली मदद
जेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा और सबसे बेरहम पल था। उन्होंने कुदरत से अंगूठी वापस लौटाने की अपील भी की और बताया कि उसे तलाशने के लिए स्कूबा डाइवर्स की मदद ली जा रही है।

मेटल डिटेक्टर से भी नहीं मिली अंगूठी
जेस ने बताया कि उन्हें पहले ही अंदाजा हो गया था कि समुद्र की लहरें तेज हो रही हैं। इसलिए उन्होंने जोई को गोद में उठा लिया था, ताकि वह पानी के तेज बहाव में गिर न जाएं। इसी दौरान अंगूठी का बॉक्स उनके हाथ से निकल गया। बीच पर मौजूद कुछ लोगों ने भी अंगूठी तलाशने में मदद की। शुरुआत में वहां मौजूद जेसिका लिकॉन को लगा कि लोग कपल की सगाई का जश्न मना रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें असली वजह पता चली। लोगों ने पहले अंगूठी का बॉक्स ढूंढने की कोशिश की क्योंकि उसके मिलने से अंगूठी तलाशना आसान हो सकता था। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर की मदद भी ली गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। न्यूयॉर्क की हाथ से सगाई की अंगूठियां बनाने वाली एक कंपनी ने जेस की पोस्ट पर संपर्क किया और कपल को नई अंगूठी बनाकर देने की पेशकश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed