Dance Video: छत पर चाचा-चाची ने जमकर लगाए ठुमके, देखने के लिए लग गई पड़ोसियों की भीड़
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चाचा और चाची घर की छत पर 'अब है नींद किसे अब है चैन कहां' गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं।
विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चाचा और चाची घर की छत पर 'अब है नीद किसे अब है चैन कहां' गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो-
चाचा-चाची का वायरल वीडियो-
विज्ञापन विज्ञापन
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा और चाची दोनों एक घर की छत पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कुमार सानू और अलका याग्निक का गाना ‘अब है नींद किसे…अब है चैन कहां' बज रहा है, जिस पर दोनों थिरक रहे हैं। वीडियो में चाचा जी के डांस करने का अंदाज और एक्सप्रेशन बड़े ही गजब के है जबकि चाची भी उनके साथ ताल से ताल मिलाती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे आसपास की छतों पर मौजूद लोग भी इनका का डांस एंजॉय कर रहे हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ram4444mojistar और ramprakash2572 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।