हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर लड़कों के एक डांस ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सब हाई हील पहनकर 'रजिया' गाने पर ऐसा डांस किया जिसे देख वहां मौजूद लड़कियां भी हैरान रह गईं।
विस्तार
हाई हील में डांस करते लड़कों का वायरल वीडियो: हाई हील पहनकर डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए शरीर का संतुलन, पैरों पर नियंत्रण और स्टेप्स की सही टाइमिंग बेहद जरूरी होती है। हाई हील में डांस करते समय जरा-सी चूक से बैलेंस बिगड़ सकता है। हाल ही में 'रजिया' गाने पर डांस करते लड़कों के एक ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के हाई हील पहनकर ऐसा डांस करते हैं, जिन्हें देखकर आसपास खड़ी महिलाएं और लड़कियां भी हैरान रह जाती हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में लड़कों का एक डांस ग्रुप नजर आ रहा है। सभी डांसर्स ने पैरों में हाई हील पहन रखी है। म्यूजिक शुरू होते ही वे पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। जैसे ही ‘रजिया’ गाना बजता है, ग्रुप के सदस्य शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं। लड़के पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। वो कभी सभी एक साथ कोरियोग्राफी करते हैं, तो कभी अलग-अलग अंदाज में डांस स्टेप्स दिखाते हैं। उनका एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देख आसपास खड़ी कई महिलाओं और लड़कियों की नजरें भी उनके डांस पर टिक जाती हैं।
आगरा: ताजमहल पहुंची विदेशी महिला के साथ दिखा हैरान करने वाला नजारा, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
देखें वीडियो
A post shared by House of brothers (@houseofbrothers.official)
डांस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
हाई हील पहनकर डांस करते लड़कों के इस ग्रुप के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक लड़की ने लिखा- तुम लोगों से तो मुझे जलन हो रही है। दूसरे शख्स ने लिखा- भाई, ये लड़के तो कमाल हैं, मजा आ गया दोस्तों। वहीं कुछ यूजर्स लड़कों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाई हील में लड़कों का कॉन्फिडेंस
हाई हील पहनने के बावजूद लड़कों के डांस में जरा भी झिझक नजर नहीं आई। उनका आत्मविश्वास और एनर्जी देखते ही बन रही थी। परफॉर्मेंस का अंदाज ऐसा था कि, वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। लड़कों का ग्रुप पूरे उत्साह के साथ डांस करता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखते और एंजॉय करते नजर आए।
कॉन्फिडेंस ने बनाई परफॉर्मेंस खास
लड़कों की इस परफॉर्मेंस को देखकर यह साफ नजर आता है कि डांस में सिर्फ स्टेप्स ही मायने नहीं रखते, बल्कि आत्मविश्वास और उत्साह भी अहम भूमिका निभाते हैं। हाई हील पहनकर जिस तरह उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने अंदाज में डांस किया, उसने उनकी परफॉर्मेंस को खास बना दिया।
महिला का रूप बनाकर दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी लेकर रात में निकला शख्स, सुरक्षा को लेकर सामने आए अलग-अलग अनुभव
शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश