{"_id":"6ab0f25013cd9ff8cf07e287","slug":"monkey-got-head-and-body-massage-in-salon-video-getting-viral-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIP ग्राहक बनकर सैलून पहुंचा बंदर! कुर्सी पर लेटकर आराम से कराई मालिश, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
VIP ग्राहक बनकर सैलून पहुंचा बंदर! कुर्सी पर लेटकर आराम से कराई मालिश, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 21 Sep 2026 02:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:32 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर छाया हुआ है। वो सैलून में किसी वीआईपी ग्राहक की तरह कुर्सी पर लेटकर नाई से मालिश कर रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
VIP ग्राहक बनकर सैलून पहुंचा बंदर! कुर्सी पर लेटकर आराम से कराई मालिश
- फोटो : instagram
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन जंगल में मस्ती करते जानवरों के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो सैलून पहुंचा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह कुर्सी पर आराम से लेटर मालिश करा रहा है। बंदर का नवाबी अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। अनोखे वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर किसी जंगल या पेड़ पर नहीं, बल्कि एक सैलून में कुर्सी पर आराम फरमा रहा है। वह बड़े आराम से शरीर की मालिश भी करवा रहा है। बंदर का यह अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सैलून में कुर्सी पर बंदर लेटा है और आंखें बंद करके सुकून से सो रहा है। सबसे खास बात यह है कि सैलून वाला उसकी पूरा मन लगाकर मालिश कर रहा है। बंदर खुद बताता है कहां मालिश करनी है। वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है कि ये बंदर खुद बताता है कि उसे कहां मसाज करानी है। इसलिए नाई कभी उसके हाथ तो भी पैरों को दबाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram