Viral Video: इस यूनिवर्सिटी में एस्केलेटर हो गया 'आउट ऑफ कंट्रोल' और फिर..., वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Viral Video: वर्तमान समय में रेलवे स्टेशन से लेकर मॉल्स तक में लोग अपनी सुविधा के लिए एस्केलेटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर कभी यह मशीन अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है, तो अंदाजा है कि क्या होगा? एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई है। BRAC यूनिवर्सिटी के कैंपस में लगा एस्केलेटर तकनीकी खराबी के कारण बेहद तेज गति चलने लगा, जिससे उसका इस्तेमाल कर रहे छात्रों में दहशत फैल गई।
सोशल मीडिया पर बेकाबु हुए एस्केलेटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एस्केलेटर पर कई छात्र मौजूद थे। अचानक मशीन की स्पीड सामान्य से बहुत तेज हो जाती है। वीडियो में सुनाई दे रहा चीख रहे हैं।
तेज रफ्तार की वजह से छात्र अपना संतुलन खोने लगे। एस्केलेटर के अंतिम छोर पर पहुंचने पर वो गिरने से बचने के लिए वहां से कूदते हुए और भागते हुए दिख रहे हैं। आसपास खड़े छात्र भी यह नजारा देखकर डर गए और वहां अफरा-तफरी मची हुई है।
A moment of panic as an escalator at BRAC University in Dhaka, Bangladesh, suddenly and unexpectedly sped up due to a technical malfunction. pic.twitter.com/CzsvMuhWLi
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) December 17, 2025
Viral: फोन पर बात करता रैपिडो ड्राइवर पकड़ा गया, विरोध किया तो रॉड निकालकर धमकाया, वीडियो वायरल
इस डरावनी घटना का वीडियो यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र तहमीद कमाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा- शायद इसीलिए इसे स्वर्ग की सीढ़ी कहा जाता है। लेकिन वीडियो में दिख रही स्थिति बेहद खतरनाक है। अच्छी बात यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नही आईं।
Video: डॉली चायवाला करोड़ों की कार से पहुंचा टपरी, शाही अंदाज हुआ वायरल, लोग बोले- डिग्री फेंक दे क्या?
वीडियो वायरल होने के बाद लोग यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बहुत बड़ी लापरवाही बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर एस्केलेटर पर बुजुर्ग या बच्चे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।