फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dolly Chaiwala Land Rover Defender Viral Video Nagpur

Video: डॉली चायवाला करोड़ों की कार से पहुंचा टपरी, शाही अंदाज हुआ वायरल, लोग बोले- डिग्री फेंक दे क्या?

Thu, 18 Dec 2025 01:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 01:07 PM IST
सार

Dolly Chaiwala Viral Video: नागपुर का मशहूर डॉली चायवाला बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स और स्टार्स को टक्कर दे रहा है। उसके एक वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में वह अपनी चाय की टपरी पर करोड़ों की लैंड रोवर डिफेंडर कार से पहुंचा। 

विज्ञापन
Dolly Chaiwala Land Rover Defender Viral Video Nagpur
डॉली चायवाला करोड़ों की कार से पहुंचा टपरी, शाही अंदाज हुआ वायरल - फोटो : Instagram

विस्तार

Dolly Chaiwala Viral Video: नागपुर का डॉली चायवाले को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बिल गेट्स को चाय पिलाकर वो रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गया है। बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स और स्टार्स को टक्कर दे रहे डॉली चायवाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उनका रॉयल अंदाज दिख रहा है, जिसे देखने के बाद पढ़े-लिखे लोगों ने भी अपना माथा पीट लिया है। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि डॉली चायवाला किसी साइकिल या बाइक से नहीं, बल्कि अपनी चाय की टपरी पर करोड़ों की लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर से पहुंचा। डॉली ने अपने आधाकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @Dolly Ki Tapri Nagpur पर वीडियो को शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में डॉली को डिफेंडर कार के भीतर टशन में देखा जा सकता है। कार में उसने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर का गाना कारवां बजा रखा है। 
विज्ञापन


वीडियो में डॉली का अंदाज देखने लायक है। वह कार से सीधा अपनी चाय की टपरी पर पहुंचता है। डिफेंडर कार से उतरने के बाद वह वापस अपने चाय बनाने के काम पर लग जाता है और अपनी स्टाइल में लोगों को चाय पिलाता दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dolly Ki Tapri Nagpur (@dolly_ki_tapri_nagpur)




Viral: 1.34 लाख रुपये दो, चाभी अभी मिलेगी! मुंबई में किराए का घर दिलाने के नाम पर ब्रोकर हुआ रफूचक्कर

सोशल मीडिया पर डॉली के इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है, तो वहीं करीब चार लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोग हैरान हैं कि एक चायवाला इतना शाही जीवन जी सकता है। 

Viral: इंसानियत शर्मसार! मामूली कपड़े के लिए बच्चे की जान जोखिम में डाली, छत से लटकाने का वीडियो वायरल

एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है-  क्या हमें अपनी डिग्री फेंक देने चाहिए? एक अन्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि डॉली भाई ने तो सोचने का नजरिया ही बदल दिया। कौन कहता है कि सिर्फ बड़े ऑफिस के सीईओ और बिजनेसमैन ही महंगी गाड़ियों से चलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed