Viral Video: स्वीडन काम कर रही भारतीय महिला ने दिखाया ऑफिस का ऐसा नजारा, वीडियो देख लोगों ने की भारत से तुलना
Viral Video: वीडियो में स्वीडन में काम कर रही एक भारतीय टेक वर्कर शाम 4:30 बजे अपने ऑफिस का खाली नजारा दिखाती नजर आ रही है, जिसमें वहां के मजबूत वर्क-लाइफ बैलेंस की झलक मिलती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sweden Work Culture Viral Video: स्वीडन उत्तरी यूरोप के स्कैंडिनेवियाई क्षेत्र में स्थित एक बेहद खूबसूरत, विकसित और सुरक्षित देश है, जो अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, झीलों और आधुनिक शहरों के लिए जाना जाता है। दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां वर्क लाइफ बैलेंस सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि हकीकत है। स्वीडन इसका एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जो वहां के वर्क कल्चर को बयां करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्वीडन में काम कर रही एक भारतीय महिला टेक वर्कर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाम 4:30 बजे अपने ऑफिस का खाली नजारा दिखाती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में स्वीडन में काम कर रही एक भारतीय टेक प्रोफेशनल स्वाति शाम 4:30 बजे अपने ऑफिस में घूमती नजर आती है। खास बात यह है कि पूरे ऑफिस में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं दिखता। वीडियो में शांत माहौल और खाली डेस्क साफ तौर पर यह दिखाते हैं कि वहां काम का दिन जल्दी खत्म हो जाता है। वीडियो में स्वाति बताती हैं कि, स्वीडन में काम के घंटे से ज्यादा काम की क्वालिटी पर ध्यान दिया जाता है। उनका कहना है कि यहां किसी को देर तक ऑफिस में बैठने या वीकेंड पर काम करने का दबाव नहीं होता। लोग समय पर काम खत्म करके अपने परिवार, दोस्तों और अपने शौकों के लिए समय निकालते हैं।
स्वीडन का वर्क-लाइफ बैलेंस
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @ekduniyaaisibhi पर खुद स्वाति ने शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 4:30 बजे हैं और पूरा ऑफिस खाली है। वहीं कैप्शन में स्वीडन की लाइफस्टाइल को फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स, वर्क-लाइफ बैलेंस और खुद के लिए समय निकालने वाला बताया है।
स्वीडन का वर्क कल्चर
स्वीडन में काम का उद्देश्य सिर्फ घंटों की गिनती नहीं बल्कि काम की गुणवत्ता पर होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन उन देशों में शामिल है जहां लोग काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखते हैं।
यहां कर्मचारी आमतौर पर तय समय पर ऑफिस छोड़ देते हैं और ओवरटाइम को बढ़ावा नहीं दिया जाता।
Viral Video: LPG कमी के कारण, सुपरवाइजर ने मजदूरों को दी दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि व्रत रखने की सलाह
Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
स्वीडन के वर्क-लाइफ बैलेंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे भारत की वर्क कल्चर से जोड़कर देख रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, भारत में तो इसका बिल्कुल उल्टा है। दूसरे यूजर ने लिखा, काश हमारे ऑफिस में भी ऐसा माहौल हो।