फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mumbai auto driver revealed his daily income debate on social media as the video went viral

Viral Video: मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर ने बताई अपनी कमाई, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sat, 28 Mar 2026 11:24 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sat, 28 Mar 2026 11:24 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में मुंबई का एक ऑटो ड्राइवर अपनी डेली और फिर महीने की इनकम के बारे में बताता नजर आ रहा है। जिसे बताने के बाद सोशल मीडिया पर कमाई और नौकरी की स्थिरता को लेकर बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
Mumbai auto driver revealed his daily income debate on social media as the video went viral
मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने बताई अपनी डेली इनकम - फोटो : @uvichar_ Instagram

विस्तार

विज्ञापन

Mumbai Auto Driver Income Viral Video: एक ऑटो ड्राइवर शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। वे भीषण गर्मी, ट्रैफिक, प्रदूषण के बीच 10-12 घंटे भी सड़क पर बिता देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑटो ड्राइवर की इनकम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई का एक ऑटो ड्राइवर अपनी डेली और फिर महीने की इनकम के बारे में बताता नजर आ रहा है। जिसे बताने के बाद इंटरनेट पर कमाई और नौकरी की स्थिरता को लेकर बहस छिड़ गई है। 

Viral Video: प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

वीडियो में ऑटो ड्राइवर ने अपनी कमाई को लेकर बड़ा दावा किया है। ड्राइवर का कहना है कि खर्च निकालने के बाद भी वह रोज करीब 2,500 कमा लेता है, यानी महीने में उसकी कमाई लगभग 75,000 हो जाती है। वो ये भी कहता है कि, मुंबई भले ही महंगा शहर है, लेकिन यहां कमाई के मौके भी काफी हैं। अगर मेहनत की जाए तो अच्छी कमाई की जा सकती है। तो वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स ने इसकी तुलना कॉर्पोरेट जॉब से करते हुए कहा कि कई फ्रेशर्स अपनी पहली नौकरी में इतनी सैलरी नहीं कमा पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @uvichar_


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @uvichar_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोगों के बीच कमाई और नौकरी को लेकर बहस शुरू हो गई है। 

Viral Video: लड़की ने दांतों से दिखाई ऐसी कलाकारी, गाजर तराशकर बनाई कई मूर्तियां, वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप

मुंबई ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा- ऑटो ड्राइवर की कमाई अच्छी है, लेकिन उसका काम ज्यादा मेहनत वाला और अनिश्चित होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- नौकरी में भले ही शुरुआत में कम सैलरी हो, लेकिन आगे चलकर ग्रोथ और स्थिरता मिलती है।

तो वहीं कई यूजर्स कमाई और काम की प्रकृति के बीच तुलना करने लगे कि, एक ऑटो ड्राइवर कुछ महीनों में ज्यादा कमा सकता है, लेकिन वह दिन भर सड़कों पर रहता है, जहां उसे गर्मी, ट्रैफिक, अनिश्चितता और काम के तय घंटे नहीं मिलते वहीं 20-30 हज़ार की तनख्वाह वाली नौकरी में आमतौर पर स्थिरता, नियमित दिनचर्या और थोड़ा ज्यादा आराम मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed