{"_id":"5e69dc608ebc3ef3f51dd32c","slug":"agreement-between-two-husbands-in-pakistan-wife-will-stay-with-ex-husband-for-one-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में दो पतियों के बीच हुआ अजीबोगरीब समझौता, एक साल तक पूर्व पति के साथ रहेगी पत्नी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तान में दो पतियों के बीच हुआ अजीबोगरीब समझौता, एक साल तक पूर्व पति के साथ रहेगी पत्नी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान में कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो पूरी दुनिया को हैरान कर देते हैं। ताजा मामला लाहौर के रायविंद इलाके का है, जहां दो पतियों के बीच एक अजीबोगरीब समझौता हुआ है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को एक साल के लिए उसके पूर्व पति को सौंप दिया है। उसके ऐसा करने के पीछे की वजह बेहद ही खास है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वर्तमान पति ने समझौते से संबंधित मामले में स्थानीय अदालत में अपना लिखित बयान भी दर्ज कराया, जिसमें उसने लिखा है, 'मेरी पत्नी के पूर्व पति से चार बच्चे हैं और वह सही परवरिश नहीं करने के कारण परेशान है। इसलिए उसकी सहमति से उसे पूर्व पति और बच्चों के साथ रहने की अनुमति देता हूं।' इसके अलावा, वर्तमान पति ने पत्नी को अपने पूर्व पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी अनुमति दी है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
वर्तमान पति ने कहा कि उसकी पत्नी इस समय भी गर्भवती है। इसलिए, यह समझौता किया गया है कि वह किसी भी समय अपनी पत्नी से आकर मिल सकता है और एक साल के बाद अपने बच्चे को वापस भी ले सकता है। तब तक उसकी पत्नी रुबीना बीबी अपने पूर्व पति के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
महिला के पूर्व पति ने भी समझौते के तहत अपना बयान दर्ज कराया है। उसने यह स्वीकार किया है कि वह रुबीना बीबी और बच्चों का पूरा ध्यान रखेगा और हर संभव खुशी देने की कोशिश करेगा। साथ ही, रुबीना बीबी ने भी अपने पूर्व पति को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति दी है। पूर्व और वर्तमान दोनों पतियों ने आपसी सहमति के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
इस समझौते के बाद, वर्तमान पति ने अपनी पत्नी को उसके पूर्व पति को सौंप दिया और कहा कि उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर दुखी रहती थी, क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए यह समझौता किया गया है ताकि वह अपने बच्चों के साथ खुश रह सके। बताया जा रहा है कि यह संभवत: दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जिसमें दो पतियों के बीच इस तरह का समझौता हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।