फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा आइलैंड, जो 45 साल से पड़ा है वीरान, बेहद ही डरावना दिखता है यहां का नजारा

Fri, 03 Jan 2020 03:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Abandoned Island of Japan Hashima Island also known as Gunkanjima or Battleship Island
हाशिमा आइलैंड - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसे कई आइलैंड (द्वीप) हैं, जहां कभी लोग रहा करते थे, लेकिन बाद में वो किसी न किसी वजह से वीरान हो गए। एक ऐसा ही आइलैंड जापान के शहर नागासाकी के तट पर स्थित है, जिसे बैटलशिप आइलैंड के नाम से जाना जाता है। दरअसल,  युद्धपोत के जैसे अपने आकार के कारण इस आइलैंड को बैटलशिप का नाम दिया गया था। 

Abandoned Island of Japan Hashima Island also known as Gunkanjima or Battleship Island
हाशिमा आइलैंड - फोटो : Social media

इस आइलैंड को हाशिमा द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह आइलैंड नागासाकी से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है। मिस्तुबिशी ने इस आइलैंड को साल 1890 में खरीदा था और यहां जापान की पहली सबसे बड़ी नौ मंजिला कंक्रीट की इमारत का निर्माण कराया था। 

Abandoned Island of Japan Hashima Island also known as Gunkanjima or Battleship Island
हाशिमा आइलैंड - फोटो : Social media

करीब 16 एकड़ में फैले इस आइलैंड पर साल 1959 में पांच हजार से भी ज्यादा लोग रहते थे। उस समय यह द्वीप दुनिया की सबसे घनी आबादी वाली जगहों में शुमार हो गया था। इस आइलैंड के पास ही एक कोयले की खदान थी, जहां 1887 से लेकर 1974 तक कोयले के खनन का काम हुआ। खदान में काम करने वाले मजदूर इसी आइलैंड पर रहते थे, लेकिन खदान बंद हो गई तो यहां रहने वाले लोगों ने भी आइलैंड छोड़ दिया। तब से यह वीरान ही पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abandoned Island of Japan Hashima Island also known as Gunkanjima or Battleship Island
हाशिमा आइलैंड - फोटो : Social media

रखरखाव के अभाव में इस आइलैंड पर बनी ऊंची-ऊंची इमारतें अब खंडहर हो गई हैं। यहां स्कूल से लेकर अस्पताल और रेस्टोरेंट तक सब थे, लेकिन अब सिर्फ यहां उनके खंडहर ही दिखते हैं। चूंकि यह आइलैंड चारों तरफ से कंक्रीट की मजबूत दीवारों से घिरा हुआ है, लेकिन जापान में अक्सर आने वाले तूफान के चलते इसे भी काफी नुकसान पहुंचा है। अब यहां का नजारा बेहद ही डरावना लगता है। 

विज्ञापन
Abandoned Island of Japan Hashima Island also known as Gunkanjima or Battleship Island
हाशिमा आइलैंड - फोटो : Social media

कई सालों तक यह आइलैंड बंद रहा, जहां लोगों का जाना मना था, लेकिन 22 अप्रैल, 2009 को इसे दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। हालांकि फिर भी यहां बहुत कम ही लोग आते हैं। खास बात ये है कि इस आइलैंड पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। जापान में इसे औद्योगिक विरासत के तौर पर संजोने की पहल जारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed