फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आउट होने पर शुभमन गिल ने अंपायर को दी गालियां, बीच मैदान जमकर हुआ बवाल

Fri, 03 Jan 2020 02:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Jan 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Shubman Gill abuses umpire and denied to go outside after being given out
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
आज रणजी ट्रॉफी के 85 साल पुराने इतिहास का 'काला दिन' था। 'जेंटलमेंस गेम' कहलाए जाने वाले क्रिकेट को पंजाब और दिल्ली के बीच मैच में शर्मसार होना पड़ा। शुक्रवार से चौथे दौर के मुकाबले शुरू हुए। मोहाली में पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जहां पहले ही दिन उस वक्त विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब टीम इंडिया का भविष्य समझे जा रहे पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने आउट होने के बाद मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया।

 
Ranji Trophy: Shubman Gill abuses umpire and denied to go outside after being given out
शुभमन गिल विवाद - फोटो : ट्विटर

यह वाकया आईएस बिंद्रा स्टेडियम का है, जब पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सनवीर सिंह और शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। दूसरे ही ओवर में सनवीर चलते बने। अब शुभमन गिल पर पंजाब की शुरुआत सुधारने की जिम्मेदारी थी। मगर जल्द ही वह विकेट के पीछे अंपायर द्वारा आउट करार दिए गए। इस फैसले से नाखुश शुभमन ने मैदान से बाहर जाने से इनकार कर दिया और डेब्यू अंपायरिंग कर रहे मोहम्मद रफी को अपशब्द कहे, इसके बाद दबाव में अंपायर ने लेग अंपायर से बात की और फैसले को पलट दिया।

Ranji Trophy: Shubman Gill abuses umpire and denied to go outside after being given out
शुभमन गिल विवाद - फोटो : ट्विटर

आउट के फैसले को पलटा जाना दिल्ली की टीम को अच्छा नहीं लगा, पूरी टीम कप्तान नीतिश राणा की अगुवाई में मैदान से बाहर चली गई, जिससे खेल रुका। आखिरकार मैच रेफरी पी रंगनाथन को हस्तक्षेप करना पड़ा और थोड़ी देर बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए रखने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया के एक पत्रकार ने लगातार ट्वीट किए हैं। अंपायर के ऐसा करते ही दिल्ली के गेंदबाजों ने गेंदबाजी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranji Trophy: Shubman Gill abuses umpire and denied to go outside after being given out
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के लिए दो मैच खेल चुके शुभमन गिल हालांकि जीवनदान मिलने के बावजूद कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। 20 वर्षीय इस बल्लेबाज की पारी 23 रन के निजी स्कोर पर समाप्त हुई, जब सिमरजीत सिंह ने विकेट के पीछे अनुज रावत के हाथों उन्हें लपकवाया। शुभमन गिल ने 41 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें उनके चार चौके थे। एलीट ग्रुप 'ए' और 'बी' की स्टैंडिग के मुताबिक पंजाब 17 अंकों के साथ टॉप पर है तो दिल्ली 11 अंकों के साथ सातवें पायदान पर।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed