फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A 97-year-old woman pulled from flood debris in Nepal is recovering in hospital

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में 97 साल की महिला ने ऐसे दी मौत को मात, जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 03 Sep 2026 08:10 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 08:10 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें एक बुजुर्ग महिला बुलडोजर पर बैठी नजर आ रही हैं, जिनकी उम्र 97 साल है। विनाशकारी बाढ़ में उन्होंने मौत को मात दी है। 

विज्ञापन
A 97-year-old woman pulled from flood debris in Nepal is recovering in hospital
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में 97 साल की महिला ने ऐसे दी मौत को मात, जानकर रह जाएंगे हैरान - फोटो : एक्स

विस्तार

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। सोशल मीडिया पर नेपाल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन सभी के बीच एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में बचावकर्मी एक बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू कर बुलडोजर पर बैठाकार ले जा रहे हैं। बुलडोजर पर बैठी दिख रही महिला की उम्र 97 साल है। महिला की आंखों में नेपाल त्रासदी की कहानी को देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


कैसे मलबे के अंदर बची रहीं महिला?

वायरल तस्वीर में बुलडोजर पर बैठी नजर आ रही महिला का नाम गुना माया बोहरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोहरा लगभग चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी रहीं। सेना, पुलिस और परिवार के लोगों ने मिलकर मलबा हटाया और उन्हें बाहर निकाला गया। अस्पताल के बिस्तर पर लेटीं बोहरा बार-बार सिर्फ एक ही सवाल पूछती हैं- पानी ने मुझे ही क्यों मारा? सोशल मीडिया पर 97 साल की महिला की कहानी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए लोगों ने घंटों तक बेहद सावधानी पूर्वक मलबा हटाया। एक एक इंच मलबा हटाया गया और रास्ता बनाया गया। आखिरकार 97 साल की बोहरा को बाहर निकाल लिया गया। वह करीब चार घंटे तक मलबे में फंसी रहीं। उन्होंने अपनी जिंदगी एक के बाद एक कई लोगों को खोया है। उनके बच्चे नहीं है, लेकिन परिवार में 25 बच्चों के लिए मां की तरह रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में तबाही का ड्रोन वीडियो वायरल, हर तरफ दिख रही सिर्फ बर्बादी, देखकर दहल जाएगा आपका दिल




जबलपुर: दीदी कहने पर भड़की लड़की, कार के आगे खड़ी होकर काटा बवाल, सड़क पर लग गया जाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काठमांडू के बीर अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ-पैरों पर चोट लगी हैं। शरीर के कई जगहों पर काले और नीले निशान पड़ गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें एक्यूट स्ट्रेस डिसऑर्डर है। वह अधिकतर समय चुप रहती हैं। कभी अचानक हाथ-पैर हिलाती हैं और फिर बिल्कुल शांत हो जाती हैं।

जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

रात में कभी-कभी वह धीरे-धीरे भजन गाती हैं हरे राम, हरे कृष्ण। जब भजन खत्म हो जाता है, तो एक ही सवाल पूछती हैं - पानी ने मुझे क्यों मारा? 97 साल की बुजुर्ग महिला के लिए यह दूसरी जिंदगी मिलने की तरह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed