{"_id":"686be8bb391dd7521d0e294c","slug":"youth-was-killed-in-begusarai-over-a-love-affair-his-family-protested-by-blocking-the-road-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोहब्बत की कीमत मौत से चुकाई! युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क जाम कर परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोहब्बत की कीमत मौत से चुकाई! युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क जाम कर परिजनों ने किया प्रदर्शन
Mon, 07 Jul 2025 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 09:07 PM IST
सार
बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में एक 24 वर्षीय युवक मोहम्मद तारीफ की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर बेटे को ले जाने और फिर छत से फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद तारीफ के रूप में हुई है। युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर कर्पूरी स्थान चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
मृतक की मां रोजी खातून ने 11 जून को सिंघौल थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 9 जून की शाम मोहम्मद टूना और अरसे आलम उनके बेटे को बुलाकर ले गए थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 10 जून को जब दोबारा खोजने निकले तो बेटा अधमरी हालत में छत से फेंका हुआ मिला। उसे गंभीर हालत में जंगल से उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे
विज्ञापन
'पुलिस ने नहीं की समय पर कार्रवाई'
मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण शव लेकर कर्पूरी स्थान चौक पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मामले में थाने को आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, उल्टे पैसों की मांग की गई।
इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मोहम्मद तारीफ संदिग्ध हालात में किसी और के घर में पकड़ा गया था, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की तालिबानी सजा का शिकार न हो।