{"_id":"64196856ead8628b710ffc87","slug":"youth-shot-dead-in-broad-daylight-in-bettiah-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया में गोली मारकर युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया में गोली मारकर युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, परिजनों ने लगाया जाम
Tue, 21 Mar 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
बेतिया नगर के बुलाकी सिंह चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला सुबह करीब पौने दस बजे के आसपास का है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मंगलवार की सुबह करीब पौने दस बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सेहत दवाखाना के मालिक लिबर्टी सिनेमा चौक निवासी उमर अख्तर उर्फ बुलबुल (26) की गोली मार हत्या कर दी। गोली उसके कनपटी पर बांई तरफ मारी गई है। मौके पर ही बुलबुल की मौत हो गई।
बुलबुल बाइक से नया बजार की ओर से कालीबाग की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पर कालीबाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुरानी दुश्मनी में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है।
इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सोआबाबू चौक पर सड़क जाम कर दिया है। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पर हेड क्वार्टर डीएसपी आलोक कुमार समेत नगर थाना मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश करन में लगे हुए हैं। हालांकि अभी भी लोग शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम किए हुए।
विज्ञापन
बता दें कि जमील अख्तर की दवा की दुकान मीना बाजार में है। बुलबुल बालू खनन में संवेदक का भी काम करता था। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस बावत कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि अपराधियों ने गोलीमार युवक की हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।