फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth shot dead by unidentified persons in Bihar's Gaya

विधायक के बेटे ने मारी 12वीं के छात्र को गोली, हुआ फरार

Mon, 09 May 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead by unidentified persons in Bihar's Gaya
गया में मृतक की कार ने मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की कार को किया था ओवरटेक, हुआ विवाद - फोटो : PTI

बिहार के गया में शनिवार की रात जदयू नेता मनोरमा देवी के बेटे ने अपनी गाड़ी ओवरटेक  करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। 11वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या के बाद विधान परिषद की सदस्य मनोरमा देवी और उनका बेटा रॉकी फरार है। हालांकि रविवार को पुलिस ने पार्षद के पति और पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव व मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ, लोगों ने सड़क जाम कर रॉकी की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद शहर में तनाव व्याप्त है। राजग ने घटना के विरोध में सोमवार को गया बंद का एलान किया है।

विज्ञापन




(फोटो में मृतक आदित्य के दोस्त जिनका आरोप है कि विधायक पुत्र ने उनके साथ मारपीट की। PTI )
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात आदित्य सचदेव अपने दोस्तों के साथ बोधगया में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहा था। सभी दोस्त स्विफ्ट कार में सवार थे। रामपुर थाना क्षेत्र में केंद्रीय जेल के पीछे लैंड रोवर पर सवार मनोरमा देवी के बेटे ने कुछ दबंग लोगों के साथ उनकी गाड़ी रुकवाई। रॉकी ने पहले गाली गलौज की और दोनों के बीच बहस शुरू हुई। इस पर रॉकी ने हथियार निकालकर उसके बट से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही आदित्य अपनी गाड़ी की सीट पर बैठा, पार्षद के बेटे ने पीछे से गोली चला दी। वह गोली आदित्य को जा लगी।
विज्ञापन


दोस्त आदित्य को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब ये पूरी वारदात हुई, उस समय विधान पार्षद का बॉडीगार्ड राजेश कुमार भी वहीं मौजूद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान बिंदी यादव ने स्वीकार किया है कि फायरिंग उनके बेटे ने ही की है। यादव ने पुलिस को बताया कि कार सवार लड़कों ने पहले दिल्ली में पढ़ने वाले उनके बेटे की पिटाई की, जिसके बाद आत्मरक्षा में उनके बेटे ने गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने घेरा, जदयू ने कहा, कानून करेगा अपना काम 

भाजपा के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी की मार्केटिंग में लगे हैं और उनके करीबी बिहार में सुशासन के नशे में ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।


 
(फोटो में आदित्य की हत्या के बाद बिहार में बंद दुकानें PTI )
राज्य के उप मुुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। बिहार में किसी भी वारदात के बाद पुलिस और कानून अपना काम करती है। उन्होंने राज्य में जंगलराज की वापसी के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि बिहार में तो हर घटना के बाद कार्रवाई होती है, लेकिन हरियाणा में जिनकी सरकार है, वहां तो मेरे जीजा जी की कार लूटने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद बैकफुट पर आए जदयू ने संतुलित बयान देते हुए कहा है कि कानून अपना काम करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed