फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth raped a five-year-old child in Aurangabad, brutally beat the father who went to complain

Bihar: औरंगाबाद में एक युवक ने पांच साल के मासूम बच्चे से किया गंदा काम, शिकायत करने गए पिता को बेरहमी से पीटा

Sat, 03 Jun 2023 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

दाउदनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गिरींद्र सिंह ने बताया कि एक मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में उसी गांव के सिंकू कुमार नाम के युवक को आरोपी बनाया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Youth raped a five-year-old child in Aurangabad, brutally beat the father who went to complain
दाउदनगर थाना, औरंगाबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक पांच साल के मासूम बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है। मासूम बच्चे को दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज के बाद शनिवार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि गांव का ही एक युवक ताड़ का फल खाने को कह बच्चे को नहर की झाड़ी तरफ लेकर गया। इसके बाद झाड़ी में उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। इसके बाद मासूम बच्चा चीखते चिल्लाते हुए अपने घर पहुंचा और इसकी सूचना परिजनों को दी। पीड़ित के पिता पूछताछ के लिए आरोपी के घर गए तो सभी लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


दाउदनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गिरींद्र सिंह ने बताया कि एक मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में उसी गांव के सिंकू कुमार नाम के युवक को आरोपी बनाया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed