फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth brutally murdered in Gaya, was missing for three days; criminals broke both his eyes.

Bihar: गया में युवक की निर्मम हत्या, तीन दिन से गायब था; अपराधियों ने दोनों आंखें भी फोड़ी, विरोध में बवाल

Sat, 23 Sep 2023 02:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Sep 2023 02:00 PM IST
सार

गया में युवक की निर्मम हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन
Youth brutally murdered in Gaya, was missing for three days; criminals broke both his eyes.
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर के रहने वाले ऑटो चालक अबुजर उर्फ गोरे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसका शव अलीपुर फल्गु नदी के किनारे बुढ़वा महादेव से बरामद किया गया है।मृतक के परिजनों का कहना है कि अबुजर बीते तीन दिनों से लापता था। बुनियादगंज पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है लेकिन फिलहाल शव को मृतक के परिजन अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन


काफी दवाब के बाद शुक्रवार की रात पुलिस सक्रिय हुई
पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश में जुट गई। डीएसपी सतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। यही नहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र के मौजिज लोग और पुलिस पीड़ित पक्ष और उनके समर्थकों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। मृतक के पिता असलम ने बताया कि अबूजर बीते 3 दिनों से लापता था। इसकी सूचना बुनियादगंज पुलिस को दी गई थी। हालांकि पहले बुनियादगंज पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। काफी दवाब के बाद शुक्रवार की रात पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन


शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है
अबुजर की लोकेशन चन्दौती थाना क्षेत्र के कंडी बीथो के पास बताया। वहां स्थानीय लोगों और पुलिस ने छानबीन की तो कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे लोकेशन ट्रेस किया गया तो प्रज्ञा भारती स्कूल और अलीपुर के बीच अबुजर के मोबाइल का लोकेशन बताने लगा। इस छानबीन की गई तो बुढ़वा महादेव के पास अबुजर का शव बरामद हुआ। शव पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के जख्म के निशान पड़े है। इसके अलावा उसकी आंख भी फोड़ी गई है। साथ ही मुंह में रेत भर गया है। डीएसपी सतीश कुमार का कहना है मामले की छानबीन चल रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा परिजनों ने दो और युवकों पर शंका जताई है। पुलिस इस आधार पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed