{"_id":"650ea222c53b30d86f047cb5","slug":"youth-brutally-murdered-in-gaya-was-missing-for-three-days-criminals-broke-both-his-eyes-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया में युवक की निर्मम हत्या, तीन दिन से गायब था; अपराधियों ने दोनों आंखें भी फोड़ी, विरोध में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया में युवक की निर्मम हत्या, तीन दिन से गायब था; अपराधियों ने दोनों आंखें भी फोड़ी, विरोध में बवाल
Sat, 23 Sep 2023 02:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:00 PM IST
सार
गया में युवक की निर्मम हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर के रहने वाले ऑटो चालक अबुजर उर्फ गोरे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसका शव अलीपुर फल्गु नदी के किनारे बुढ़वा महादेव से बरामद किया गया है।मृतक के परिजनों का कहना है कि अबुजर बीते तीन दिनों से लापता था। बुनियादगंज पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है लेकिन फिलहाल शव को मृतक के परिजन अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने खिजरसराय मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।
विज्ञापन
काफी दवाब के बाद शुक्रवार की रात पुलिस सक्रिय हुई
पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश में जुट गई। डीएसपी सतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। यही नहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र के मौजिज लोग और पुलिस पीड़ित पक्ष और उनके समर्थकों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। मृतक के पिता असलम ने बताया कि अबूजर बीते 3 दिनों से लापता था। इसकी सूचना बुनियादगंज पुलिस को दी गई थी। हालांकि पहले बुनियादगंज पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। काफी दवाब के बाद शुक्रवार की रात पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है
अबुजर की लोकेशन चन्दौती थाना क्षेत्र के कंडी बीथो के पास बताया। वहां स्थानीय लोगों और पुलिस ने छानबीन की तो कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे लोकेशन ट्रेस किया गया तो प्रज्ञा भारती स्कूल और अलीपुर के बीच अबुजर के मोबाइल का लोकेशन बताने लगा। इस छानबीन की गई तो बुढ़वा महादेव के पास अबुजर का शव बरामद हुआ। शव पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के जख्म के निशान पड़े है। इसके अलावा उसकी आंख भी फोड़ी गई है। साथ ही मुंह में रेत भर गया है। डीएसपी सतीश कुमार का कहना है मामले की छानबीन चल रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा परिजनों ने दो और युवकों पर शंका जताई है। पुलिस इस आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन