{"_id":"643fbabe2d0db87d920c4a96","slug":"youth-absconding-from-police-custody-in-nawada-was-arrested-on-charges-of-theft-with-weapons-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नवादा में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हुआ युवक, हथियार के साथ चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नवादा में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हुआ युवक, हथियार के साथ चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
Wed, 19 Apr 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Apr 2023 03:26 PM IST
सार
नवादा में बुधवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को बाथरूम जाने के बहाने चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार की देर रात चोरी के आरोप में हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवादा में बुधवार को एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार की देर रात चोरी के आरोप में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को नवादा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से एक युवक शौचालय जाने के बहाने से होमगार्ड जवान को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद मोकामा पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी को चोरी के मामले में गढ़पर मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मोहल्ला निवासी भोला सिंह के बेटे अतुल कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मुन्ना सिंह के बेटे मंटू कुमार और भोला सिंह के बेटे अतुल कुमार को चोरी के आरोप में जिंदा कारतूस और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन एक होमगार्ड जवान को अतुल ने बाथरूम जाने के नाम पर चकमा दे दिया। फिर वह हथकड़ी खुलवा कर बाथरूम गया और फरार हो गया। दूसरे होमगार्ड जवान ड्यूटी पर तैनात थे। लेकिन भीषण गर्मी में वे पानी पीने के लिए छत पर आ गए। इस दौरान वह एमसीडी वार्ड के पास पानी पीने गए थे। उसी वक्त एक होमगार्ड जवान को चकमा देकर कैदी फरार हो गया।
विज्ञापन
Youth absconding from police custody Nawada