{"_id":"64be42715d0a15f0830a91d3","slug":"young-man-drowned-in-river-after-reaching-water-in-muzaffarpur-angry-people-blocked-road-for-two-hours-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जलबोझी करने पहुंचा युवक नदी में डूबा, गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक जाम की सड़क; पुलिस से उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जलबोझी करने पहुंचा युवक नदी में डूबा, गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक जाम की सड़क; पुलिस से उलझे
Mon, 24 Jul 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:51 PM IST
सार
मृतक के साथी ने बताया कि वे लोग कटौझा से जलबोझी कर गरीब स्थान जा रहे थे। इतने में जलबोझी के दौरान उसका साथी डूब गया। उसने बताया कि घटना के बाद गश्त लगा रही बेदौल ओपी की पुलिस के सामने उन्होंने मदद मांगी। लेकिन वह मदद की बजाय वहां से निकल गई।
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के कटौझा और जनार के बीच जलबोझी के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के मलिनीया गांव निवासी शिवम कुमार यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के साथी ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक बाइक की टोली में वे लोग कटौझा से जलबोझी कर गरीब स्थान जा रहे थे। इतने में जलबोझी के दौरान उसके साथी का पैर गहरे पानी में फिसलता चला गया। हमारे अन्य साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह डूबता चला गया और थोड़ी देर में लापता हो गया। उसने बताया कि घटना के बाद गश्त लगा रही बेदौल ओपी की पुलिस के सामने उन्होंने मदद मांगी। लेकिन मदद की बजाय वह वहां से निकल गई, जबकि वहां प्रत्येक सोमवारी को सैकड़ों लोग जलबोझी करते हैं। उसने बताया कि गुस्साए अन्य साथियों के साथ सुबह सड़क जाम कर आक्रोश जताया। साथ ही गोताखोरों की बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस बीच करीब दो घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। वहीं, दूर-दूर तक प्रशासन की गाड़ी दिखाई नहीं दी। बाद में औराई मुख्यालय से पुलिस बल को भेजा गया। पहले समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दारोगा रौशन मिश्रा से धक्का-मुक्की भी की गई। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर युवकों को खदेड़ा और जाम खत्म करवाया।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों की टीम करीब दो घंटे के बाद पहुंचकर शव को खोजने का प्रयास कर रहे थे। जबकि एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सड़क जाम मुक्त करा ली गई है।