फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young bakery businessman hanged himself from fan in Samastipur, dead body found in rented room

Bihar: युवा कारोबारी ने पंखे से लटक कर दी जान, किराए के कमरे में मिला शव; वजह घाटा या प्रेम...जानें मामला

Sun, 16 Jul 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jul 2023 05:23 PM IST
सार

नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young bakery businessman hanged himself from fan in Samastipur, dead body found in rented room
मृतक बेकरी कारोबारी नवीन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में युवा कारोबारी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। युवक का शव काशीपुर के इलाके में पंखा से लटकता मिला। मृतक कारोबारी की पहचान जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी रामवृक्ष महतो के बेटे नवीन कुमार (25) के रूप में हुई है। नवीन कुमार समस्तीपुर के काशीपुर वार्ड 32 मोहल्ला में किराए के मकान में रहता था और राज बेकरी के नाम से दुकान चलाता था। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवीन दोपहर ही अपनी दुकान से कर्मचारियों को यह कह कर निकला कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, आराम करने के लिए जा रहा है। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दुकान के स्टाफ ने उसके क्वार्टर पर जाकर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में मामले की जानकारी दलसिंहसराय में उसके परिजनों को दी गई। देर रात परिजन समस्तीपुर पहुंचे तो नगर पुलिस के सामने दरवाजे को तोड़ा गया। दरवाजा तोड़े जाने के बाद सभी लोग दंग रह गए, वहां कारोबारी का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन


आसपास नहीं मिला सुसाइड नोट
कारोबारी ने किस कारण आत्महत्या की है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। शव के पास सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कारोबारी की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अकेले (बैचलर) ही रहता था। माना यह भी जा रहा है कि घटना के पीछे कारोबार में घाटे के अलावा प्रेम प्रसंग भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। चूंकि कमरा अंदर से बंद था, कमरे को बाहर से तोड़ कर खोला गया है। आत्महत्या के पीछे का क्या कारण है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed