{"_id":"584124114f1c1b0e1ede81de","slug":"yogaguru-ramdev-not-keen-to-wed-his-niece-to-lalu-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव बोले- लालू के बेटे से नहीं करुंगा अपनी भतीजी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव बोले- लालू के बेटे से नहीं करुंगा अपनी भतीजी की शादी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु रामदेव ने उन अटकलों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वह अपनी भतीजी का रिश्ता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे से करना चाहते हैं। रामदेव की मानें तो यह अफवाह मात्र है, जो मीडिया में चल रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मीडिया में यह अफवाह चल रही थी कि रामदेव अपनी भतीजी का विवाह लालू के बेट तेजप्रताप यादव से कराने के इच्छुक है। तेज प्रताप बिहार के स्वास्थ्य मंत्री है। गुरुवार रात रामदेव पटना पहुंचे तो मीडिया ने उनसे सवाल दागे। रामदेव यहां अपने ब्रांड पतंजलि के डीलरों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए रामदेव ने साफ किया कि वह अपनी भतीजी का रिश्ता लालू के बेटे से नहीं करना चाहते हैं। रामदेव ने बताया कि लालू की तबीयत खराब चल रही है, इसलिए उनका हालचाल जानने और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देने के लिए वह लालू के घर गए थे। रामदेव के मुताबिक वह न ही नोटबंदी के मुद्दे पर लालू से मिलने गए थे।
विज्ञापन
रामदेव ने कहा ''लालू देश की विरासत हैं इसलिए उनका स्वास्थ्य सबके लिए मायने रखता है। देश की राजनीति के लिए लालू को सेहमंद होना जरूरी है।'' रामदेव ने यह भी बताया कि लालू योग कर रहे हैं।