फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women's ACT Hockey: today women's asian champions trophy, second number India needs a big win against Thailand

Women's ACT Hockey: हॉकी का महाकुंभ जारी, दो जीत के बावजूद दूसरे नंबर भारत, थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार

Thu, 14 Nov 2024 10:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

Expert Opinion: अब तक के नतीजों के अनुसार चीन, भारत, जापान, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं कमेंटेटर योगेश कुमार ने 'अमर उजाला' के लिए लिखी बेबाक बातें...
 

विज्ञापन
Women's ACT Hockey: today women's asian champions trophy, second number India needs a big win against Thailand
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगीर में हो रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक सभी टीमों ने अपने दो-दो मैच खेल लिए हैं, जिससे अंक तालिका की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। अब तक के नतीजों के अनुसार चीन, भारत, जापान, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। अब तक के प्रदर्शन के आधार पर अंक तालिका में टीमों का क्रम अपेक्षित दिखाई दे रहा है। चीन ने मलेशिया और थाईलैंड को हराकर छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसका गोल अंतर 20 का है, जिससे उसे अंक तालिका में बढ़त बनाए रखने में मदद मिल रही है। चीन का अगला मैच जापान के साथ है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपनी इस लय को बरकरार रख पाता है।

विज्ञापन


भारतीय टीम का उत्साहजनक प्रदर्शन
तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी भारतीय टीम ने मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर छह अंक हासिल किए हैं। भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है और अपने अगले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। संगीता, दीपिका, शर्मिला, प्रीति, और ब्यूटी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान सलीमा, मोनिका, और उप-कप्तान नवनीत को और मेहनत करनी होगी। भारतीय टीम को मिले 19 पेनल्टी कॉर्नर में से केवल तीन को ही गोल में बदला गया है, जो एक चिंता का विषय है। मुख्य प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह इन कमियों पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन


जापान को करना पड़ रहा संघर्ष
जापान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। थाईलैंड के खिलाफ उसे अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ भी संघर्ष करना पड़ा और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। जापान ने इस बार 14 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिससे टीम कुछ कमजोर दिख रही है। अन्य टीमें भी नए खिलाड़ियों को मौका दे रही हैं ताकि वह बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड और मलेशिया के बीच प्रतिस्पर्धा
कोरिया, जो तीन बार चैंपियन रह चुकी है, अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसे ऊपर आने के लिए अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दूसरी ओर, थाईलैंड और मलेशिया के बीच आने वाले मैचों में स्थान की होड़ बनी रहेगी।


आगे की रोमांचक उम्मीदें 
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम चार में कौन सी टीमें पहुंचेंगी, यह तो आने वाले मैचों में तय होगा। इस प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद मिल रहा है। आशा है कि भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतकर बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगी और स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed