फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   women sexually assaulted in hospital at Bihar

बिहार : महिला बंदी के साथ अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म, इलाज के लिए पुलिस ने काराया था भर्ती

Sat, 01 Dec 2018 02:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
women sexually assaulted in hospital at Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल :एसकेएमसीएच: में एक महिला बंदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पडोसी जिला सीतामढ़ी के जेल की बंदी महिला के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए गत 11 नवंबर को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था और उसे 22 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी ।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी जेल वापस ले जाने पर महिला ने इलाज के दौरान गत 14 नवंबर की रात अस्पताल के शौचालय में दो लोगों - शैलेश कुमार और छोट लाल द्वारा - उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 

मनोज ने कहा कि अहियापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है । इसबीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ बिहार के दो पुलिसकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किया गया ।

उन्होंने इसे बिहार में अपराध की परकाष्ठा बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और मुख्यमंत्री चुप हैं। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अपराध पर उनकी चुप्पी भी एक अपराध है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ मुजफ्फरपुर के अस्पताल में ईलाजरत महिला क़ैदी के साथ नीतीश जी के अधीन दो पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया। अब बिहार में पुलिसकर्मी क़ैद में ही बलात्कार कर रहे है। यही है नीतीश जी का राक्षसी सुशासन।’’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed