{"_id":"658d1a55a5916d900604b105","slug":"woman-who-was-going-to-pay-off-her-wedding-debt-was-robbed-on-the-way-to-darbhanga-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darbhanga Crime News: बेटी की शादी का कर्ज चुकाने जा रही थी महिला, रास्ते में दो लाख रुपये की लूट, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Darbhanga Crime News: बेटी की शादी का कर्ज चुकाने जा रही थी महिला, रास्ते में दो लाख रुपये की लूट, आरोपी फरार
Thu, 28 Dec 2023 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:18 PM IST
सार
Darbhanga: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ठाठोपुर तीन बटिया के पास बाइक सवार दो लुटेरे एक महिला से 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला ने बहेड़ी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शादी का कर्ज चुकाने जा रही महिला से लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली गनौर दास की पत्नी बादामी देवी अपने पुत्र पंकज दास के साथ बाइक से अपनी बहन के घर बहेड़ी थाना क्षेत्र के लागोपुर गांव जा रही थी। इस बीच लागोपुर तीन बटिया के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक को घेर लिया और पीड़िता के गले से चांदी की चेन व रुपयों से भरा झोला लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले की जांच शुरू
पीड़ित महिला बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए अपनी बहन से 2 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसे वह वापस लौटने के लिए पुत्र पंकज के साथ जा रही थी। इस दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन